ओपिनियन

Haryana News: विधान सभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, माँ और बेटी ने दिया पार्टी से इस्तीफा..

Haryana News : विधानसभा चुनाव शुरू होने से पहले ही कांग्रेस को बड़ा झटका लग गया। दरसल लोकसभा चुनाव में अपनी बेटी को टिकट नहीं मिलने के बाद, पार्टी के खिलाफत मुकर कांग्रेस विधायक किरण चौधरी व उनकी बेटी पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपनी सभी समर्थकों को दिल्ली में पहुंचने के निर्देश दिए हैं।

आपको बता दें कि, विधायक किरण चौधरी और उनकी बेटी पूर्व सांसद श्रुति चौधरी जल्दी भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। वह दिल्ली में स्थित पार्टी कार्यालय में भाजपा को ज्वाइन करेंगी। इस दौरान नायब सिंह सैनी व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रह सकते हैं। किरण अपनी बेटी श्रुति के लिए भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस से टिकट मांग रही थी। मगर पार्टी ने उनकी जगह महेंद्रगढ़ से कांग्रेस विधायक राव दान सिंह को टिकट दे दिया। जिस बात से खफा होकर कांग्रेस विधायक किरण चौधरी व उनकी बेटी पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

हालांकि चुनाव में उनकी हार हुई। उसके बाद राव दान सिंह ने बिना नाम लिए चौधरी पर भीतरघात का आरोप लगाया। वहीं किरण इसका विरोध जताते हुए कहा कि यदि टिकट सही से बाटी होती, तो कांग्रेस यहां से चुनाव जीत सकती थी।

Related Articles

Back to top button