ओपिनियन

Swati Maliwal: स्वाति मालीवाल सुर्खियों में, इंडी गठबंधन के बड़े नेताओ को लिखी चिट्टी, माँगा समय..

Swati Maliwal Latest News : दिल्ली महिला आयोग और राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई घटना के बाद एक बार फिर से सुर्खियों में है। स्वाति मालीवाल ने अपने मामले को लेकर इंडी गठबंधन (Indian National Developmental Inclusive Alliance, I.N.D.I.A.) के नेताओं को चिट्ठी लिखी है, और उन्होंने मिलने का समय भी मांगा है।

स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए बताया कि ‘उन्होंने इंडिया गठबंधन के बड़े नेताओं को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने कहा कि पिछले 18 साल से मैंने जमीन पर काम किया है, और 9 सालों में महिला आयोग में 1.7 लाख केस की सुनवाई की है।’

आगे बताते हुए स्वाति मालीवाल ने लिखा कि ‘बिना डरे और किसी के आगे झुके हुए महिला आयोग को एक बहुत ऊंचे मुकाम पर खड़ा किया है। लेकिन बहुत दुख की बात है कि पहले मुझे मुख्यमंत्री के घर पर बुरी तरह पीटा गया, फिर मेरा चरित्र हरण किया गया। आज एक विषय पर मैंने इंडी गठबंधन के सभी बड़े नेताओं को पत्र लिखा है मैं सबसे मिलने का समय मांगा है।

Related Articles

Back to top button