देश

Punjab Train Accident: दो मालगाड़ियों और एक यात्री तरीन की भिड़ंत, कई घायल, दो लोको पायलट की हालत गंभीर

Punjab Train Accident : दो मालगाड़ी गाड़ियों के टकराने के लिए बहुत बड़ी खबर निकल कर आ रही है। दरसल फतेहगढ़ साहिब में एक बहुत बड़ा हादसा हो गया है। सरहिंद रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर माधोपुर चौकी की के पास सुबह तड़के में 3:30 पर यह रेल हादसा हुआ है। यहां दो गाड़ियां का टक्कर हो गया है एक मालगाड़ी का इंजन पलट गया और पैसेंजर गाड़ी भी चपेट में आई है।

लोको पायलट की पहचान यूपी के विकास कुमार और हिमांशु कुमार के तौर पर हुई है। इन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें राजेंद्र अस्पताल पटियाला रेफर कर दिया है। सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में मौजूद डॉक्टर इवेनप्रीत कौर ने बताया कि ‘विकास कुमार के सिर में हेड इंजरी आई है। हिमांशु की पीठ पर इंजरी आई है हालत गंभीर है। हादसे में बड़ा जान-मान का नुकसान नहीं हुआ है।

पुलिस की जानकारी के अनुसार यह हादसा मालगाड़ियों के बने डीएफसीसी ट्रैक के न्यू सरहिंद स्टेशन के पास हुआ है। पहले से कोयला से लोड दो गाड़ियां खड़ी थी। एक मालगाड़ी का इंजन खुलकर, दूसरी से टकराया और फिर इंजन पलट कर अंबाला के जम्मू तवी की तरफ जारी पैसेंजर गाड़ी समर स्पेशल में फस गया। हादसे में माल गाड़ियों की बोगियां एक दूसरे पर चढ़ गई। जैसे ही पैसेंजर गाड़ी की टक्कर हुई तो इसमें सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में दो लोको पायलट घायल हुए हैं दूसरी तरफ अंबाला से लुधियाना अप लाइन बिल्कुल टॉप हो गई है। अंबाला डिवीजन के डीआरएम समेत रेलवे जीआरपी और आरपीएफ के सीनियर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार सरहिंद पुलिस स्टेशन सरकारी रेलवे पुलिस रतनलाल ने बताया कि ‘सुबह करीब 3:45 हमें सूचना मिली कि एक दुर्घटना हुई है। हम मौके पर पहुंच गए दो लोको पायलट घायल हो गए थे, और उन्हें फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। किसी के हाथा हत होने की सूचना नहीं है।

Related Articles

Back to top button