मनोरंजन

Shah Rukh Khan Health: अभिनेता की हालत में सुधार, आज छुट्टी मिलने की संभावना ?

Shah Rukh Khan Health : बॉलीवुड के अभिनेता और बादशाह शाहरुख खान की हीट स्ट्रोक के बाद अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद उनके स्वास्थ्य से जुड़ी कई जानकारियां निकलकर सामने आई है। मंगलवार देर रात तबीयत बिगड़ने की वजह से बुधवार यानी 22 मई को अहमदाबाद के केडी अस्पताल में अभिनेता को भर्ती कराया गया। जहां उनके स्वास्थ्य की जांच हुई। वहीं अब अभिनेता के स्वास्थ्य से जुड़ी नई खबर निकलकर आ रही है।

रिपोर्ट के अनुसार बीते दिन अभिनेता को अस्पताल से छुट्टी मिलने की खबर आई थी लेकिन अब जानकारी निकाल कर आ रही है कि किंग खान का इलाज अभी चल रहा है। उन्हें अभी छुट्टी नहीं मिली है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया की ‘हीट स्टोक’ से पीड़ित अभिनेता अहमदाबाद के एक अस्पताल में इलाज चल रहा हैं गुरुवार को यानी आज छुट्टी मिलने की संभावना है।

आपको बता दे कि अस्पताल ने अभी तक शाहरुख खान के स्वास्थ्य स्थिति का कोई बयान जारी नहीं किया है। अभिनेता ने बुधवार को मल्टी स्पेशलिटी केडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपनी कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के इंडियन प्रीमियर लीग मैच में भाग लेने के लिए मंगलवार को अहमदाबाद में थे।

आपको बता दे की मंगलवार को यहां क्वालीफायर वन में सनराइजर्स हैदराबाद पर आठ विकेट की शानदार जीत दर्ज की और अपने चौथे आईपीएल फाइनल में प्रवेश किया। एक्स्ट्रा अकाउंट में साझा किया गया वीडियो में अभिनेता को अपनी टीम की जीत का जश्न मनाते हुए देखा गया। जिसमें उनके बच्चे सुहाना खान और अब्राहम खान भी दिखे। शाहरुख खान ने स्टेडियम में प्रशंसको और खिलाड़ियों का भी स्वागत किया। अब रविवार को चेन्नई फाइनल में खेलेगी।

Related Articles

Back to top button