बड़ी खबरमनोरंजन

मौत के बाद हरियाणवी एक्ट्रेस का आखिरी पोस्ट वायरल, 30 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

हरियाणवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दिव्यांका सिरोही का मंगलवार, 21 अप्रैल को 30 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह अपने लोकप्रिय म्यूजिक वीडियो के लिए जानी जाती थी और उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। रिपोर्ट्स के अनुसार दिव्यांका को दिल का दौरा पड़ा था और उनका अंतिम संस्कार उनके भाई हिमांशु सिरोही ने किया। दिव्यांका सिरोही की मौत के बाद अब उनका आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने ब्लू कलर का लहंगा चोली पहना हुआ है।

दिव्यांका सिरोही का आखिरी पोस्ट वायरल

हरियाणवी एक्ट्रेस की आखिरी पोस्ट उनका एक डांस वीडियो है, जिसमें वह ‘बरसाना मिला है’ गाने पर झूमती दिख रही है। इसमें वो ब्लू फ्लोरल प्रिंट वाला व्हाइट लहंगा-चोली पहने नजर आ रही हैं। उनका ये स्लो मोशन वीडियो अपने गने की वजह से छाया हुआ है, जो बी प्राक, अफसाना खान, मीर देसाई का है। अब इसी पोस्ट के कमेंट सेक्शन में दिव्यांका की अचानक मौत पर लोग शोक व्यक्त कर रहे हैं। सभी उनकी आत्मा की शांति की दुआ कर रहे हैं।

दिव्यांका सिरोही कौन हैं?

19 नवंबर, 1996 को जन्मी इस एक्ट्रेस ने मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से BCA किया और बाद में सिक्किम से MBA की डिग्री हासिल की। ​​उनके परिवार में उनके भाई हिमांशु और बहनें दीपांशु और जसमीत हैं। उस समय दिव्यांका गाजियाबाद में अपने परिवार के साथ रह रही थीं। दिव्यांका 50 से ज्यादा हरियाणवी गानों में नजर आईं और उन्होंने इस इंडस्ट्री के कई बड़े नामों जैसे मासूम शर्मा, अमित सैनी रोहतकिया और KD के साथ स्क्रीन शेयर की। वह हरियाणवी संगीत के दर्शकों के बीच एक जाना-पहचाना चेहरा थी।

दिव्यांका सिरोही कैसे हुई मशहूर

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में दिव्यांका ने अपने करियर और एक्टिंग के जुनून के बारे में बात करते हुए कहा था, ‘मुझे बचपन से ही एक्टिंग और डांस का जुनून था। दिवाली के आस-पास मैंने एक नीले रंग का सूट पहनकर TikTok पर पंजाबी गायिका सुनंदा शर्मा के गाने ‘मेरी मम्मी नू पसंद नी तू’ पर एक वीडियो बनाया, जो मेरे हाव-भाव की वजह से वायरल हो गया। उस वीडियो को लगभग 20 मिलियन व्यूज मिले। उसके बाद TikTok पर मेरे फॉलोअर्स की संख्या 5 मिलियन हो गई।’

Related Articles

Back to top button