ओपिनियन

अखिलेश यादव ने BJP पर कसा तंज, कहा: यूपी के लोग स्वागत और विदाई दोनों अच्छी करते हैं

सभी राजनितिक पार्टियां लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटी हुई हैं। इसके मद्दे नजर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी लगातार बैठकें कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने शनिवार को अपने लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय पर प्रेसवार्ता करते हुए जमकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर तंज कस्ते हुए कहा कि, यूपी के लोग स्वागत अच्छा करते हैं तो विदाई भी अच्छी करते हैं।

सपा का दामन थाम लिया

मिली जानकारी के मुताबिक, आज कई विपक्षी पार्टियों के नेता व कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी पार्टी का हाथ छोड़कर सपा का दामन थाम लिया है। इन लोगों में मुख्य रूप से डॉक्टर सीताराम राजपूत जो कि भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में अपने समर्थकों के साथ शामिल हो गए। इसके अलावा, आरएलडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे लतेश विधूड़ी, परवेज आलम, हरदोई के तिलक चंद्र वर्मा, इलियास अंसारी, कुशीनगर, पूर्व विधायक सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, औरैया के पूर्व विधायक मदन गौतम और सुबोध यादव रहे। इन सभी लोगों को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पार्टी की सदस्य्ता दिलाई। इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने योगी सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि, यूपी में जिस तरह महिलाओं के खिलाफ अपराध हो रहे हैं उसका संज्ञान गृह मंत्रालय को लेना चाहिए। प्रदेश में कई महिला उत्पीड़न के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था बदहाल है। यूपी के लोगों ने भाजपा का 2014 में स्वागत किया है और अब 2024 में विदाई कर देंगे। यूपी के लोग स्वागत अच्छा करते हैं तो विदाई भी अच्छी करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि, 2024 का चुनाव लोकतंत्र को बचाने, अपना सम्मान बचाने का चुनाव है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा हटाओ एमएसपी की कानूनी गारंटी पाओ। भाजपा हटाओ नौकरी पाओ जैसे कई नारे भी दिए।

Related Articles

Back to top button