मनोरंजन

वाइफ के संग राज कपूर के गाने पर रोमांस करते नजर आए मुकेश अंबानी वीडियो वायरल..

मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी के प्री वेडिंग रिचुअल्स चल रहे हैं। इस दौरान परिवार में हर्ष और उल्लास का माहौल नजर आ रहा है। सेरेमनी का हिस्सा बढ़ाने के लिए सात समंदर पार से सितारे आए हैं। इंटरनेशनल स्टार रिहाना की परफॉर्मेंस सुर्खियों में है। इसके अलावा होने वाले दूल्हे के पिता यानी मुकेश अंबानी भी इस दौरान डांस करते नजर आ रहे हैं। वह वाइफ नीता अंबानी के साथ झुमते नजर आ रहे हैं। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल वीडियो में देखा जा सकता है, कि कैसे मुकेश अंबानी और नीता अंबानी रोमांटिक बॉलीवुड सॉन्ग पर डांस करते नजर आ रहे हैं। राज कपूर के मशहूर गीत “प्यार हुआ इकरार हुआ” पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। यह गाना राज कपूर की फिल्म श्री 420 का था। जिसे लता मंगेशकर और मन्ना डे ने मिलकर गया था। दोनों का यह क्यूट डांस फैंस को खूब पसंद भी आ रहा है। दोनों ने इस खास इवेंट के लिए ब्लू आउटफिट कैरी किया है।

Related Articles

Back to top button