उत्तर प्रदेश

‘साइलेंट अटैक’: बहराइच की तरह हैलट अस्पताल में डॉक्टर की ड्यूटी के दौरान मौत

यूपी के दो मेडिकल कॉलेजों में ड्यूटी के दौरान दो डॉक्टरों की हार्ट अटैक से मौत से लोग स्तब्ध है। बहराइच मेडिकल कॉलेज के आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. विनोद कुमार की मंगलवार को ओटी जाने से ठीक पहले दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी।

वहीं, इसके दो दिन बाद यानी गुरुवार को कानपुर के हैलट अस्पताल में तैनात जूनियर डॉक्टर डॉ. विनोद कुमार बिंद की इमरजेंसी ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ी, उन्हें वहां मौजूद चिकित्सकों ने बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन उनकी मौत हो गई। इन दोनों दुखद घटनाओं ने डॉक्टरों के कामकाजी तनाव और स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में हड्डी रोग विभाग के जूनियर डॉक्टर (जेआर-2) डॉ. विनोद कुमार बिंद की गुरुवार सुबह ड्यूटी के दौरान अचानक मौत हो गई। रात में हैलट इमरजेंसी में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है।

डॉ. विनोद कुमार मूलरूप से जौनपुर के रहने वाले थे। विभागाध्यक्ष डॉ. चंदन कुमार ने बताया कि विनोद कुमार को सुबह अचानक सीने में दर्द हुआ। इमरजेंसी में ही उन्होंने मेडिसिन विभाग में दिखाया। तत्काल उन्हें मेडिसिन विभाग के आईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

चैंबर में बैठे डॉक्टर की अचानक मौत

बहराइच मेडिकल कॉलेज में हड्डी रोग विशेषज्ञ के पद पर तैनात चिकित्सक विनोद कुमार मंगलवार दोपहर करीब एक बजे अपने चैंबर में बैठे हुए थे, कुछ देर बाद उन्हें एक मरीज का आपरेशन करने जाना था । इसी दौरान उन्हें बेचैनी महसूस हुई जिसके बाद वो अचानक बेहोश हो गए, मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने उन्हें सीपीआर देते हुए इलाज शुरू किया, लेकिन शाम करीब चार बजे  उनकी मौत हो गई थी।

Related Articles

Back to top button