उत्तर प्रदेश

हरदोई में देर रात PNG लाइन में रिसाव: इलाके में मची अफरातफरी, काफी मशक्कत के बाद हालात पर काबू

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में मगलवार रात पीएनजी गैस पाइप लाइन में रिसाव होने ने पूरे इलाके को अफरा-तफरी मच गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात के समय अचानक तेज़ धमाके जैसी आवाज हुई और पाइप लाइन में रिसाव शुरू हुआ। पहले लोग समझ नहीं पाए किये ये हादसा है, धमाका है या कोई बड़ा खतरा। लोग घरों से बाहर निकल आए। इस घटना की जानकारी मिलते ही हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के इंजीनियर मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद हालात को काबू में किया।

गैस के रिसाव को देखते हुए इलाके की बिजली काट दी गयी और रास्ते को आवागमन के लिए बंद कर दिया गया जब गैस का रिसाव कम हुआ टी शनीय लोगो ने राहत की सांस ली। हरदोई में कोतवाली इलाके के बावन चुंगी इलाके में सवायजपुर से संडीला की ओर जा रही पाइप लाइन में इस हादसे से कुछ घंटे पहले ही पहली बार प्रेशर बढ़ाया गया था। उसी प्रेशर की वजह से बावन चुंगी के पास अचानक तेज़ आवाज़ के साथ गैस का रिसाव शुरू हुआ। गनीमत यह रही कि रिसाव खुली जगह पर हुआ और इसकी वजह से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Related Articles

Back to top button