
अमेरिका और इजरायल साथ मिलकर ईरान में तबाही मचा रहे हैं। इस जंग के बीच एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। कुवैत ने अमेरिका के तीन F-15E लड़ाकू विमान मार गिराए हैं। US मिलिट्री ने इसे कन्फर्म करते हुए कहा कि कुवैत ने लड़ाई के दौरान गलती से 3 अमेरिकन F-15E स्ट्राइक ईगल्स एयरक्राफ्ट मार गिराए हैं। हालांकि, सभी 6 क्रू मेंबर सुरक्षित बाहर निकल गए और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
US सेंट्रल कमांड ने और क्या कहा?
अपने बयान में, US सेंट्रल कमांड ने यह भी कहा कि फ्रेंडली फायर की घटना किस वजह से हुई, इसका पता लगाने के लिए जांच चल रही है और जल्द ही और जानकारी शेय की जाएगी। इसने कुवैती सेना को इस घटना को मानने और ईरान के खिलाफ ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के दौरान उसके सपोर्ट के लिए भी धन्यवाद दिया।
‘कुवैत ने इस घटना को माना, ऑपरेशन में सपोर्ट के लिए उनके आभारी’
बयान में कहा गया, “एक्टिव लड़ाई के दौरान जिसमें ईरानी एयरक्राफ्ट, बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन से हमले शामिल थे , US एयर फोर्स के फाइटर जेट को कुवैती एयर डिफेंस ने गलती से मार गिराया।” इसमें आगे कहा गया, “सभी छह क्रू मेंबर सुरक्षित रूप से बाहर निकल गए, उन्हें सुरक्षित रूप से रिकवर कर लिया गया है, और उनकी हालत स्थिर है। कुवैत ने इस घटना को माना है, और हम कुवैती डिफेंस फोर्स की कोशिशों और इस चल रहे ऑपरेशन में उनके सपोर्ट के लिए आभारी हैं।”




