विदेश

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप, कई देशों में महसूस किए गए झटके; घरों से बाहर निकले लोग

दक्षिण अमेरीकी महाद्वीप के कोलंबिया में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक भूकंप के ये झटके पश्चिमी कोलंबिया में महसूस किए गए। इस जबरदस्त भूकंप ने दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया और पड़ोसी इक्वाडोर को हिलाकर रख दिया। भूकंप की वजह से लोग घबरा गए और आनन-फानन में लोगों को अपने घरों और इमारतों से बाहर निकलना पड़ा।

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे और कोलंबिया की संबंधित एजेंसी, दोनों ने भूकंप की तीव्रता 7.4 बताई। दोनों एजेंसियों का कहना है कि भूकंप का केंद्र काफी गहराई में था। दोनों ने भूकंप का केंद्र सैन होजे डेल पाल्मार बताया, जो कोलंबिया की राजधानी बोगोटा से लगभग 250 मील (400 किलोमीटर) पश्चिम में स्थित एक इलाका है।

फिलहाल इस भूकंप के बाद अधिकारियों ने तुरंत किसी नुकसान या चोट की खबर नहीं दी है। बता दें कि यह भूकंप जून के आखिर में वेनेजुएला में लगातार आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंपों के बाद आया है। उन भूकंपों में सैकड़ों इमारतें नष्ट हो गई थीं और 5,000 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

खबर अपडेट की जा रही है…

Related Articles

Back to top button