विदेश

महिलाओं और बच्चों पर एयर स्ट्राइक से पाकिस्तानी जनरल पर भड़का अफगानिस्तान, दी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी

नई दिल्लीः अफगानिस्तान पर पाकिस्तान की ओर से किए गए हवाई हमले में कम से कम 20 से ज्यादा मौतें हुई हैं। अफगानी मीडिया और सुरक्षा स्रोतों के अनुसार अब तक 18 शव बरामद किए जा चुके हैं। बचाव अभियान जारी है। पाकिस्तान की इस एयर स्ट्राइक से अफगानिस्तान आग बबूला हो गया है। अफगानिस्तान ने महिलाओं और बच्चों के कातिल पाकिस्तानी जनरल मुनीर को कड़ी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

तालिबान ने दी जवाबी हमले की चेतावनी

इस्लामिक एमिरेट ऑफ अफगानिस्तान (तालिबान सरकार) के प्रवक्ता ज़बिहुल्लाह मुजाहिद ने पाकिस्तान द्वारा नंगरहार और पक्तिका प्रांतों पर किए गए हवाई हमलों के जवाब में कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी जनरल अपने देश की आंतरिक सुरक्षा कमजोरियों को छिपाने के लिए महिलाओं और बच्चों को निशाना बना रहे हैं। मुजाहिद ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट में लिखा: “पाकिस्तानी जनरल अपने देश की सुरक्षा कमजोरियों को ऐसे अपराधों से भरपाई करने की कोशिश कर रहे हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तानी सेना ने अफगान क्षेत्र में घुसकर नागरिकों पर हमला किया, जिससे महिलाओं और बच्चों सहित दर्जनों लोग शहीद और घायल हुए।

हमले के बाद मलबे में दबे एक ही घर के 23 लोग

अफगानिस्तान के अनुसार पाकिस्तान ने इस हमले में नंगरहार प्रांत के बेहसूद जिले में एक नागरिक घर को निशाना बनाया गया, जहां एक ही परिवार के 23 सदस्य मलबे में दब गए। मरने वालों में कम से कम 12 बच्चे और किशोर शामिल हैं। कुल मिलाकर, नंगरहार और पक्तिका में दर्जनों नागरिक मारे गए और घायल हुए हैं, जिसमें एक धार्मिक मदरसा भी हताहत हुआ है, जो बेरमाल के पक्तिका में है। पाकिस्तान ने इन हमलों की पुष्टि की है और कहा कि ये “खुफिया-आधारित चयनित कार्रवाई” थीं, जिसमें पाकिस्तानी तालिबान (TTP) और इस्लामिक स्टेट-खोरासान (ISKP) के 7 ठिकानों को निशाना बनाया गया।

पाकिस्तान ने कहा-आतंकियों को दिया जवाब

पाकिस्तान का दावा है कि ये हमले अफगानिस्तान से संचालित आतंकी समूहों पर केंद्रित थे। अफगान रक्षा मंत्रालय ने इन हमलों की निंदा की है और कहा कि यह अफगान संप्रभुता का स्पष्ट उल्लंघन है। उन्होंने “उचित समय पर गिनकर प्रतिक्रिया” देने की चेतावनी दी है। ये हमले पाकिस्तान में हाल की सुसाइड बम विस्फोटों (जैसे इस्लामाबाद की शिया मस्जिद में) के जवाब में किए गए, जिनमें दर्जनों लोग मारे गए थे।  दोनों देशों के बीच अक्टूबर 2025 के बॉर्डर संघर्ष के बाद से तनाव बढ़ा हुआ है, जहां 70 से अधिक लोग मारे गए थे। इस घटना ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है।

Related Articles

Back to top button