
स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस के कुल 93 अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति के पुलिस पदकों से सम्मानित किया जाएगा। इनमें 12 पुलिसकर्मियों को वीरता पदक (Medal for Gallantry-GM), छह को राष्ट्रपति पदक (President’s Medal for Distinguished Service-PSM) और 75 को सराहनीय सेवा पदक (Medal for Meritorious Service-MSM) प्रदान किया जाएगा।
गृह मंत्रालय की ओर से 14 अगस्त 2026 को जारी स्वतंत्रता दिवस पदक सूची के मुताबिक, राष्ट्रीय स्तर पर पुलिस, फायर सर्विस, होम गार्ड, नागरिक सुरक्षा और सुधारात्मक सेवाओं समेत कुल 1,057 कर्मियों को वीरता और सेवा पदकों से सम्मानित किया जा रहा है।
12 पुलिसकर्मियों को वीरता पदक
उत्तर प्रदेश पुलिस के 12 कर्मियों को इस वर्ष वीरता पदक के लिए चुना गया है। इनमें शामली मुठभेड़ में शहीद हुए एसटीएफ निरीक्षक सुनील कुमार को मरणोपरांत वीरता पदक प्रदान किया जाएगा। वीरता पदक पाने वालों में उप निरीक्षक अक्षय परवीर त्यागी, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, शहीद निरीक्षक सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल दीपक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल संजय सिंह, एसएसपी मुनीराज जी, अपर पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता, निरीक्षक नरेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल आदेश त्रिपाठी और हेड कांस्टेबल प्रशांत कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। कुछ कर्मियों को पहली बार वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा।
विशिष्ट सेवा के लिए छह को राष्ट्रपति पदक
उत्तर प्रदेश पुलिस के छह अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक (PSM) से सम्मानित किया जाएगा। यह पदक विशिष्ट और उत्कृष्ट सेवा रिकॉर्ड के लिए दिया जाता है। सूची में ध्रुव कांत ठाकुर (डीजीपी, उत्तर प्रदेश), पद्मजा चौहान (एडीजी), प्रशांत कुमार (एडीजी), देव नारायण यादव, अजय कुमार त्रिपाठी और विकास श्रीवास्तव के नाम शामिल हैं।
75 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा पदक
इसके अलावा यूपी पुलिस के 75 अधिकारियों और कर्मचारियों को सराहनीय सेवा पदक (MSM) प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान कर्तव्य के प्रति समर्पण और उल्लेखनीय सेवा के लिए दिया जाता है। इस तरह उत्तर प्रदेश पुलिस में छह विशिष्ट सेवा पदक और 75 सराहनीय सेवा पदक समेत कुल 81 सेवा पदक दिए जाएंगे। वीरता पदक के 12 पुरस्कारों को जोड़ने पर यूपी पुलिस के कुल सम्मानित कर्मियों की संख्या 93 हो जाती है।
फायर सर्विस के 21 कर्मियों को भी सम्मान
उत्तर प्रदेश फायर सर्विस के कर्मियों को भी राष्ट्रपति के पदकों से सम्मानित किया जाएगा। उपलब्ध विवरण के अनुसार फायर सर्विस के 16 कर्मियों को वीरता पदक, एक को राष्ट्रपति पदक और चार को सराहनीय सेवा पदक मिलेगा। इस तरह फायर सर्विस के कुल 21 कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस पर मिलने वाले ये पदक पुलिस और अन्य सुरक्षा एवं आपात सेवाओं में तैनात कर्मियों के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और विशिष्ट सेवा के सम्मान का प्रतीक हैं।
एडीजी से एसपी तक कई बड़े नाम
सूची के अनुसार उत्तर प्रदेश से राम कुमार (अपर पुलिस महानिदेशक), सुनीता सिंह (उप महानिरीक्षक), दया राम (पुलिस अधीक्षक), दिनेश त्रिपाठी (पुलिस उपायुक्त), नरेंद्र कुमार सिंह (कमांडेंट), रवि शंकर निम (पुलिस उपायुक्त) और विनोद कुमार पांडेय (पुलिस अधीक्षक) के नाम शामिल हैं। इसके अलावा बलरामचारी दुबे (अपर पुलिस अधीक्षक), अमृता मिश्रा (पुलिस अधीक्षक), अशोक कुमार सिंह (उप कमांडेंट), आशुतोष शुक्ला (पुलिस अधीक्षक), सुरेश चंद्र रावत (अपर पुलिस अधीक्षक), कुलदीप सिंह (अपर पुलिस अधीक्षक) और शशि शेखर सिंह (अपर पुलिस अधीक्षक) भी सूची में शामिल हैं।
डीएसपी से हेड कांस्टेबल तक नाम
सूची में रमेश चंद्र राजपूत (उप पुलिस अधीक्षक), राम लाल (निरीक्षक), पीतम पाल सिंह (उप पुलिस अधीक्षक), विजयमल सिंह यादव (उप पुलिस अधीक्षक), प्रदीप कुमार सिंह (उप निरीक्षक), रघुराज सिंह (हेड कांस्टेबल), सत्येंद्र कुमार (उप निरीक्षक), शशिभाल चौरसिया (उप निरीक्षक) और सुरेंद्र पाल शर्मा (उप निरीक्षक) के नाम दर्ज हैं।
इसके बाद जैविंद्र यादव (उप निरीक्षक), राजवीर सिंह (उप निरीक्षक), लक्ष्मण परवत (निरीक्षक), श्रवण कुमार राय (हेड कांस्टेबल), घनश्याम सिंह (हेड कांस्टेबल), अतिवीर सिंह (आर्म्ड पुलिस उप निरीक्षक), चंद्र शेखर लोहनी (प्लाटून कमांडर), गोविंद बल्लभ चौसाली (प्लाटून कमांडर), गुलाब सिंह (उप निरीक्षक) और कृष्ण मुरारी पांडेय (हेड कांस्टेबल) शामिल हैं।




