उत्तर प्रदेश

लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और पिस्टल लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल प्रॉपर्टी डीलर को तुरंत अपेक्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

वारदात बुधवार दोपहर पीजीआई थाना क्षेत्र के कल्ली पश्चिम इलाके की है। मूल रूप से रहने वाले संदीप सिंह अपने परिवार के साथ कालिंदी पार्क के पास रहते थे। वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। कल्ली पश्चिम बाजार के यादव मार्केट में संदीप सिंह का ऑफिस है। बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे संदीप कार से अपने ऑफिस पहुंचे थे।

ऑफिस के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग

जैसे ही संदीप कार से उतरकर ऑफिस की ओर बढ़ ही रहे थे। तभी अपाचे बाइक सवार 2 नकाबपोश बदमाश मौके पर पहुंचे। इसके बाद एक बदमाश ने बाइक से उतारकर संदीप पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। गोली लगते ही संदीप घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। जबकि बदमाश तमंचा लहराते हुए बाइक पर अपने साथी संग फरार हो गया।

परिवार में कोहराम

वहीं आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल संदीप को अपेक्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान संदीप सिंह की मौत हो गई। मृतक संदीप सिंह के परिवार में उनकी पत्नी प्रीति सिंह, बेटा सार्थक सिंह और बेटी सीवी सिंह हैं। संदीप की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

CCTV के आधार पर आरोपियों की तलाश

घटना की जानकारी मिलते ही एडीसीपी साउथ और एसीपी गोसाईगंज पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में मौजूद स्टाफ से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक गोली मारने वाले आरोपी पेशेवर अपराधी हैं। फ़िलहाल, पुलिस CCTV के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। शुरुआती जांच में आपसी रंजिश बताई जा रही है। हालांकि पुलिस कई ऐंगल पर जांच कर रही है।

करीब डेढ़ साल पहले खोला था ऑफिस

जानकारी के मुताबिक संदीप सिंह ने करीब डेढ़ साल पहले कल्ली पश्चिम बाजार स्थित यादव कॉम्प्लेक्स में PSS बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से ऑफिस खोला था। ऑफिस में पांच कर्मचारी काम करते हैं। वर्तमान में उनकी तीन साइटें चल रही हैं।एक मोहनलालगंज इलाके के डॉन बॉस्को स्कूल के पास, दूसरी मोहनलालगंज तहसील के पास और तीसरी कानपुर रोड पर अमौसी रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित है। स्टाफ का कहना है कि संदीप सिंह बेहद मिलनसार और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे।

Related Articles

Back to top button