
कृषि अधिकारियों को दावा है कि जिले में यूरिया, डीएपी एनपीके का पर्याप्त स्टाक है, इसके बावजूद किसान खाद के लिए परेशान हो रहे हैंं। खाद की किल्लत, कालाबाजारी और ओवर रेटिंग रोकने के लिए क्षेत्रवार नोडल अधिकारी नामित कर उनके नंबर जारी किए गए हैं। खाद न मिलने और अधिक दाम लेने पर किसान इन अधिकारियों के नंबर पर शिकायत कर सकते हैं। खाद बिक्री में गड़बड़ी पर छह खाद विक्रेताओं के लाइसेंस भी निरस्त कर दिए गए हैं।
जिला कृषि अधिकारी तेग बहादुर सिंह ने जिले में अगस्त महीने में 24,234 एमटी यूरिया, 9,206 एमटी डीएपी और 1,326 एमटी एनपीके की उपलब्धता है। इसके बाद भी किसानाें को निजी विक्रेताओं या समितियाें पर किसानों को खाद न होने की बात कही जाती है तो वह संबंधित नोडल अधिकारियों से शिकायत करें। किसान खाद के अधिक दाम लेने या कालाबाजारी होने पर भी इन नंबरों पर शिकायत कर सकते हैं। नोडल अधिकारियों के अलावा कंट्रोल रूम, जिला कृषि अधिकारी, एआर को-ऑपरेटिव, क्षेत्र प्रबंधक इफको से भी उनके मोबाइल नंबरों पर शिकायत की जा सकती है।
छह खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जुलाई में टॉप 20 के तहत छह विक्रेताओं द्वारा मानक से अधिक खाद बेचने पर जांच कराई थी। इन सभी के यहां फर्जीवाड़ा साबित होने पर लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। अप्रैल से अगस्त तक कालाबाजारी, ओवररेटिंग और टैगिंग करने पर कुल 14 लाइसेंस निरस्त किए हैं।
इन नंबरों पर भी करें शिकायत
| कंट्रोल रूम/ हेल्प डेस्क | 9198938099 |
| जिला कृषि अधिकारी | 7839882167 |
| एआर को-ऑपरेटिव | 6386903337 |
| क्षेत्र प्रबंधक इफको | 9807576004 |
कौन कहां का नोडल अधिकारी
| क्षेत्र | नोडल अधिकारी | मोबाइल नंबर |
| चिनहट | उपकृषि निदेशक | 9690195962 |
| मोहनलालगंज | जिला कृषि अधिकारी | 7839882167 |
| काकोरी | जिला उद्यान अधिकारी | 9415884903 |
| बीकेटी | एआर को-ऑपरेटिव | 6386903337 |
| माल | कृषि रक्षा अधिकारी | 7607835545 |
| मलिहाबाद | भूमि संरक्षण अधिकारी | 9415731486 |
| गोसाईगंज | उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी | 9450913084 |
| सरोजनी नगर | अपर जिला कृषि अधिकारी | 9193600961 |




