अन्य खबरें

Meta AI: मेटा एआई का भारत में लॉन्च, अब गूगल और चैटजीपीटी को होगी बड़ी चुनौती !

Meta AI ने अपने AI Tool को भारत में लॉन्च कर दिया है। इससे पहले Meta AI अमेरिका जैसे कई बड़े देशों में लाइव किया गया था। Meta AI ओपन ए के Chatgpt की तरह के सवाल पूछ सकते हैं। इसके अलावा आप इसे एआई इमेज भी बनवा सकते हैं। यह सपोर्ट आपको फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम तीनों पर देखने को मिलेगा।

Meta AI को Meta Llama 3 के सपोर्ट से बनाया गया है। जो की मेटा का सबसे एडवांस्ड लार्ज लैंग्वेज मॉडल यानी LLM है। Meta AI का इस्तेमाल आप फीड चैट के अलावा कई सारे ऐप्स में कर सकते हैं। इसके आप कंटेंट भी बना सकते है। इसके अलावा गणित के सवाल भी इससे पूछ सकते हैं।

यदि आप कंप्यूटर में इसे एक्सेस करना चाहते तो आपको Meta AI पर जाना होगा। उसके बाद फेसबुक आईडी से लॉगिन करना होगा। फिलहाल केवल Meta AI का इस्तेमाल फेसबुक कर सकते हैं। इसका सीधा मुकाबला गूगल के जैमिनी और ओपन एआई के Chatgpt से है।

कंपनी में लोगों के लिए फेसबुक लॉगिन के अलवा कोई ऑप्शन नहीं दिया है। हालांकि हमने जब इस्तेमाल करने की कोशिश की तो हमें मैसेज मिला कि Meta AI फिलहाल भारत में उपलब्ध नहीं है। Meta AI के भारत में लांच होने की जानकारी कंपनी ने प्रेस रिलीज के जरिए दी है।

Related Articles

Back to top button