ओपिनियन

Controversy News in Hindi: संजय राउत और प्रियंका चतुर्वेदी ने दिया विवादित बयान, मोदी पर साधा निशाना

Controversy News in Hindi : लोकसभा चुनाव से पहले सियासी गलियां में बहुत ज्यादा हलचल मची हुई है। खास कर रैलियों में अपने विवादित बयानों को लेकर कई राजनेता इस समय विवादों में गिरे हुए हैं। इसी विवाद के साथ ही संजय राउत और प्रियंका चतुर्वेदी का बयान इन दिनों काफी ज्यादा विवादित रहा है। राउत ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि औरंगजेब को महाराष्ट्र में दफन किया गया था।

रिपोर्ट के अनुसार अहमदनगर के जनसभा को संबोधित करते हुए संजय राउत ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज महाराष्ट्र में पैदा हुए थे। जबकि औरंगजेब गुजरात में पैदा हुआ था। राउत ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को उद्योगपति करार देते हुए नरेंद्र मोदी और अमित शाह भी गुजरात में ही पैदा हुए थे। शिवसेना यूपीटी नेता ने कहा “छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म महाराष्ट्र में हुआ, इसलिए महाराष्ट्र का अपना इतिहास है। इस औरंगजेब का जन्म गुजरात में हुआ, इतिहास देख लें। दाहोद गांव में उसका जन्म हुआ था। ध्यान रखें कि एक बार औरंगजेब को हमने महाराष्ट्र से बाहर किया था। 27 साल औरंगजेब महाराष्ट्र जीतने के लिए लड़ता रहा। आखिर में उसी औरंगजेब को गाड़कर हमने उसकी कब्र बना दी, फिर….।’

उधर शिवसेना-यूबीटी नेता प्रियंका चतुर्वेदी के बयान पर भी बवाल मचा हुआ। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे और सांसद श्रीकांत शिंदे के खिलाफ विवादित बयान देने के बाद प्रियंका चतुर्वेदी ने गठबंधन पर निशाना साधा। संजय निरुपम ने एक्सपर्ट लिखा की बयान के हर अक्षर पर विश्वास करें ‘तो आदित्य ठाकरे के माथे पर लिखना चाहिए ‘मेरे पिता एक महान गद्दार हैं’ ऐसा कहने के पीछे का वजह यह बताई जा रही है कि उद्धव ने बालासाहेब के विचारधाराओं को एक तरफ रख और उसी कांग्रेस के साथ जुड़ गए जिसका बालासाहेब जीवन भर विरोध किया था। उसके साथ ही उन्होंने अभी कहा कि उनके पिता ने भाजपा के साथ गठबंधन तोड़कर विश्वास घात किया है।

इन दोनों के बयानों पर इस समय सियासी गलियारों में हलचल सी मची हुई है। खासकर संजय रावत के बयान को लेकर जिसमें उन्होंने भाजपा के मोदी और अमित शाह को घेरा है।

Related Articles

Back to top button