ओपिनियन

TMC : टीएमसी ने जारी किया घोषणा-पत्र, ममता बनर्जी ने कहा “एनआरसी लागू नहीं होने देंगे”

TMC : लोकसभा चुनाव से पहले टीएमसी पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। टीएमसी के इस घोषणा पत्र को पार्टी के नेता डायरेक्टर उप्रायण के साथ कई वरिष्ठ नेताओं ने जारी किया। इसके साथ इस घोषणा पत्र का, सबसे अहम मुद्दा है, कि टीएमसी पार्टी ने घोषणा पत्र में यह लिखा हुआ है। कि वह का कानून और एनआरसी को लागू नहीं होने देंगे आपको बता दे कि बीते दिनों भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी किया था जिसका नाम उन्होंने संकल्प पत्र रखा है.

टीएमसी ने अपना घोषणा पत्र जारी करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा “कि हमें बहुत खुशी हो रही कि हमने घोषणा पत्र जारी कर दिया है इस घोषणा पत्र में हमने हर भारतीय को रोजगार मुक्त बिजली सिलेंडर अनाज एवं छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति देने का वादा किया है और साथी बीजेपी के जमींदारों को उखाड़ फेंकने तथा सम्मानित जिंदगी सुनिश्चित करने का भी वादा किया है”

ममता बनर्जी ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि “हम हर भारतीय को गारंटीशुदा रोजगार, सार्वभौमिक आवास, मुफ्त एलपीजी सिलेंडर, किसानों के लिए सुनिश्चित एमएसपी, एससी, एसटी, ओबीसी छात्रों के लिए छात्रवृत्ति और बहुत कुछ प्रदान करके उत्थान करने की प्रतिज्ञा करते हैं।आइए, मिलकर भाजपा के जमींदारों को उखाड़ फेंकें और सभी के लिए सम्मानजनक जीवन का मार्ग प्रशस्त करें!” ममता बनर्जी आगे रहते हुए कहती है कि अगर इस बार मोदी की सरकार आती है तो लोकतंत्र पूरी तरीके से ध्वस्त हो जाएगा

Related Articles

Back to top button