ओपिनियनदेश

Delhi News: शशि थरूर के पीए हुए सोने की तस्करी में गिरफ्तार, जानिए क्या कहा शशि थरूर ने इस मामले में !

Delhi News : कांग्रेस नेता और केरल के तिरुवंतपुरम सीट के मौजूदा सांसद शशि थरूर के पर्सनल असिस्टेंट शिवकुमार प्रसाद को दिल्ली एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। शिवकुमार एयरपोर्ट में अपने किसी आदमी से विदेश से गोल्ड का हैंडोवर ले रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने मामले में दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे में कुल 500 ग्राम सोना बरामद हुआ।

रिपोर्ट के अनुसार शिवकुमार प्रसाद दुबई से आए व्यक्ति को रिसीव करने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे थे। दोनों लोगों को तब गिरफ्तार कर लिया गया जब यात्री प्रसाद को लगभग 500 ग्राम सोने सौपने की कोशिश कर रहा था। सूत्रों ने कहा ‘प्रसाद के पास हवाई अड्डा प्रवेश परमिट कार्ड है। जो उन्हें हवाई अड्डा परिषद तक पहुंचाने की इजाजत देता है। उन्होंने हवाई अड्डा परिषद में प्रवेश किया और यात्री के साथ पकड़े जाने पर उन्हें पैकेट मिला।’ सीमा शुल्क अधिकारियों ने कहा कि प्रसाद और यात्री दोनों को पकड़ा गया है मामले की जांच चल रही है।

शशि थरूर ने इस मामले एक्स पर लिखा की ‘मैं अपने एक पूर्व स्टाफ से जुड़ी घटना के बारे में सुनकर हैरान रह गया। वह (शिव कुमार प्रसाद) 72 साल के रिटायर्ड व्यक्ति हैं। उनका डायलिसिस होता है। उन्हें अनुकंपा पर पार्ट टाइम बेसिस पर रखा गया था। मैं मामले की जांच में अधिकारियों का पूरा समर्थन करता हूं। कानून को अपना काम करना चाहिए।’

इस मामले के बाहर आने के बाद केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर शरीर थरूर के कथित सहयोगी की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस और काम की आलोचना करते हुए, उन्हें ‘सोने के तस्करों का गठबंधन’ कर दिया चंद्रशेखर ने एक्स पर लिखा ‘पहले मुख्यमंत्री सचिव सोने की तस्करी में शामिल थे, अब कांग्रेस सांसद के पीए को सोने की तस्करी के लिए हिरासत में लिया गया। सीपीएम और कांग्रेस- दोनों आईएनडीआई गठबंधन सहयोगी- सोने के तस्करों का गठबंधन।’

Related Articles

Back to top button