ओपिनियन

राज्यपाल से मिले CM YOGI, चुनाव से पहले UP में हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार..

लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल तैयारी में जुटे हुए हैं। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट तेज हो गई है। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राजभावन पहुंचकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। इस दौरान सीएम योगी ने राज्यपाल को रोम रोम में राम पुस्तक भी भेंट की।

इन लोगों को कैबिनेट में मिल सकती है जगह

मिली जानकारी के मुताबिक सुभासपा से ओपी राजभर और दारा सिंह चौहन को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। इसके अलावा आरएलडी से भी एक विधायक को मंत्री बनाया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह किसी भी वक्त हो सकता है

Related Articles

Back to top button