ओपिनियन

Congress: लोक सभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका, इस्तीफे में बताई नाराज़गी की वजह

Congress : लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा। दअरसल खबर निकलकर आ रही है, कि लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली अपने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। रिपोर्ट के मुताबिक इससे पहले 12 साल तक शीला सरकार में रह चुके मंत्री राजकुमार चौहान ने भी इस्तीफा दे दिया। खबरों के मुताबिक इस इस्तीफे की वजह टिकट न मिलने की बताई जा रही है। आपको बता दें किअरविंदर सिंह लवली आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थे।

इस पर प्रदेश कांग्रेस से मालूम हुआ, कि लवली ने अध्यक्ष से इस्तीफा दे दिया है। वह कई दिनों से कार्यालय नहीं आ रहे थे। इसके साथ ही राजकुमार चौहान को टिकट न मिलने पर वह अच्छा खासा नाराज थे। उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे को चिट्ठी लिखकर इस्तीफा भेजा जिसमें उन्होंने अपनी नाराजगी की वजह बताई।

हरविंदर सिंह लवली ने कहा कि “दिल्ली कांग्रेस इकाई उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी, जो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के एकमात्र आधार पर बनी थी। इसके बावजूद, पार्टी ने दिल्ली में AAP के साथ गठबंधन करने का फैसला किया। .,”

इसके साथ ही अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस को तीन सीट मिली थी। जिसमें से दो सीट बाहर के सदस्य को मिली थी। राजकुमार चौहान ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा की वजह उन्होंने प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया के व्यवहार को कारण बताया। इसके साथ ही राजकुमार चौहान ने पश्चिम दिल्ली क्षेत्र से टिकट मांग रहे थे। उन्होंने टिकट न मिलने पर 3 दिन पहले बैठक में विरोध भी किया था। इस पर बाबरिया से नोकझोक भी हुई उनकी इस नोकझोक के खिलाफ एक शिकायत भी दर्ज की गई। जो की पार्टी के अलहकामान के पास भेजी गई। लेकिन यह शिकायत के निपटारा होने से पहले ही उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया।

Related Articles

Back to top button