देश

SpiceJet: लेह जा रहे स्पाइसजेट के एक विमान में खराबी, वापस लौटे यात्री

SpiceJet News : लेह जा रहे स्पाइसजेट के एक विमान में रविवार सुबह खराबी आ गई। जिसके बाद विमान राष्ट्रीय राजधानी लौट आया। सूत्र ने पीटीआई भाषा को बताया कि फ्लाइट एसजी 123 ने सुबह 10:30 पर उड़ान भरी और लगभग 11:00 बजे वापस लौटकर सुरक्षित रूप से उतर गई। सूत्रों के अनुसार इस फ्लाइट में कुल 135 यात्री मौजूद थे।

सूत्र ने कहा कि इंजन में कंपन के कारण विमान वापस लौट आया। इस मामले में स्पाइसजेट की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। फ्लाइट राडार 24 पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार बोइंग 737 – 7 विमान उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही दिल्ली लौट आया।

Related Articles

Back to top button