देश

ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी ने दी जान, घर की दूसरी मंजिल पर फंदे से लटकता मिला शव

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और TMC प्रमुख ममता बनर्जी की भतीजी ने मंगलवार को आत्महत्या कर ली। 28 साल की ब्रिष्टि  मुखर्जी  का शरीर उनके बीरभूम जिले के रामपुरहाट के कुसुंबा गांव स्थित घर की दूसरी मंजिल पर लटकता मिला। बता दें कि ब्रिष्टि मुखोपाध्याय, ममता बनर्जी के ममेरे भाई निहार मुखर्जी की बेटी हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

पुलिस ने बताया कि बीरभूम जिले के रामपुरहाट में घर में ब्रिष्टि मुखोपाध्याय ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह कुसुम्बा गांव में ब्रिष्टि मुखोपाध्याय का शव उनके घर की दूसरी मंजिल पर फंदे से लटका हुआ मिला। परिवारवालों की सूचना देने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वही शव को पोस्टमार्टम के लिए रामपुरहाट गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। लेकिन अभी यह साफ नहीं हो स्का है कि ब्रिष्टि मुखोपाध्याय ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।

वही इस घटना पर उनके पिता निहार मुखोपाध्याय का कहना है कि उनकी बेटी पिछले 6 सालों से मेंटल हेल्थ की बीमारी से जूझ रही थी और उन्हें डॉक्टर से भी मिल रही थी उन्हें घटना का कोई अंदाजा नहीं था कि वह ऐसा कुछ कदम उठाएगी।

Related Articles

Back to top button