गाजियाबाद जिले में एक बार फिर लव जिहाद का मामला सामने आया है। गाजियाबाद में धर्म छिपाकर दोस्ती करने और मिलने के बहाने होटल में बुलाकर रेप करने का मामला सामने आया है। गाजियाबाद पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी तालिब हसन को हिरासत में ले लिया है।
युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि फरवरी-2020 में उसकी मुलाकात अंकित नामक के लड़के से हुई, जो नोएडा में बतौर सेल्समैन काम करता है। कुछ दिनों बाद युवती को पता चला कि वो लड़का अंकित नहीं, तालिब हसन है और मूल रूप से जनपद मुरादाबाद का रहने वाला है। फिलहाल वो गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। चार-पांच महीने बाद लड़के ने उसको मिलने के लिए होटल में बुलाया। युवती के मुताबिक, वहां उस युवक ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान लड़के ने उसके कुछ अश्लील फोटो-वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए। जिन्हें दिखाकर वह उसे ब्लैकमेल कर रहा है। पीड़िता ने बताया कि तब से लेकर अब तक आरोपी ने फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बना चूका है।




