देशबड़ी खबर

CBSE Board Result 2026 : सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट घोषित, देखिए परिणाम

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (CBSE) के करीब 18 लाख इंटरमीडिएट छात्रों का इंतजार खत्म हुआ। बोर्ड ने बुधवार को 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। छात्र-छात्राएं बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। परिणाम घोषित होने के साथ ही सबकी निगाहें टॉपर्स हैं।

CBSE बोर्ड की परीक्षा 17 फरवरी से 18 अप्रैल के बीच हुई थीं। परीक्षा के एक महीने के बाद से विद्यार्थी रिजल्ट की प्रतीक्षा में थे। छात्रों के बीच रिजल्ट को लेकर दिलचस्पी का आलम इस बार इसलिए भी कुछ खास था, क्योंकि बोर्ड में पहली बार डिजिटल प्रक्रिया के तहत कॉपियां चेक हुई हैं।

परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालयों में जश्न की बहार नजर आने लगी है और छात्रों के साथ मिलकर स्कूल सफलता की खुशियां मना रहे हैं।

यहां चेक करें अपना रिजल्ट 
इंटरमीडिएट के छात्र cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। वेबसाइट के होम पेज पर जाकर ‘CBSE 12th Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें और फिर मांगी जा रही डिटेल भरकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

85.20 फीसदी विद्यार्थी पास 
-सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट इस बार करीब 85.20 फीसदी के आसपास रहा है। हर बार की तरह इस बार भी टॉपर्स लिस्ट में बेटियों के दबदबे की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button