देश

Bihar News : कोसी नदी पर बने पुल का गिरा गॉर्डर, कई घायल, एक की मौत

Bihar News : बिहार के कोसी के पास बने पुल पर बने गार्डर टूट कर गिर गया। रिपोर्ट की माने तो कई मजदूर इसके नीचे दब कर घायल हो गए है। गॉर्डर के गिरने के बाद अस पास के इलाकों में हड़कंप मच सा गया है। पुल के गिरने के बाद से आस पास के लोगो की भीड़ लग गयी। बिहार में ये पुल बकोर और मधुबनी जोड़ने के लिए बन रहा था। सुबह करीब 5 बजे पुल का गार्डर पूरी तरीके से भरभरा का गिर गया।

खबर निकल आ रही है की गॉर्डर गिरने से कई मजदूर उसके निचे दब गए है। खबर मिलते ही पुलिस दुर्घटना स्थल के लिए तुरंत रवाना हो जाती है। बचाओ कर्मी गॉर्डर के निचे ढाबे मजदूरों को निकलने की कोशिश में लगी हुई है। खबरो की माने तो, एक मजदूर की पुल के गॉर्डर के निचे दबने से उसकी मौत हो गयी है।

स्थानीय लोगो ने दी थी चेतावनी

पुल के गॉर्डर गिरने से वहाँ के आक्रोश का मौहोल बना हुआ है। अभी तक खबर है की मलबे के निचे 15 मजूर दबे हुए है जिसमे से 9 मजदूरों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है , उनकी हलाल नाजुक है। स्थानीय लोगो ने बताया की हमने चेतावनी दी की, पुल के गुणवत्ता में काफी कमी है और इसमें बदलाव की जरुरत है। लेकिन किसी ने भी ध्यान नहीं दिया।

जिलाप्रशासन ने दिया क़ानूनी कार्यवाही का अस्वासन

पुल के गॉर्डर गिरने से कई मजदूर काफी घायल हो गए है जिसमे से कई लोगो का इलाज अस्पताल में चल रहा है। वही गॉर्डर के निचे दबने से एक मजदूर की मौत हो गयी है। इस पर सुपौल के डीएम काैशल ने कहा की पुल की कंपनी से संपर्क किया जा रहा है। आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button