देश

Bangal-Bihar Border Train Accident News: एक्सप्रेस और मालगाड़ी की हुई टक्कर, तीन बोगियां पूरी तरीके से छतिग्रस्त, कई घायल, दो की मौत

Bangal-Bihar Border Train Accident News : रेल हादसे की बहुत दुखद खबर निकल कर आ रही है। दरअसल बिहार-बंगाल की सीमा पर एक ट्रेन हादसा हो गया। सियालदाह जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से एक मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्ती की सियालदाह एक्सप्रेस की तीन बोगियां पटरी से उतर गई। रेलवे की टीम रेस्क्यू में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में तीन बोगियां बुरी तरीके से छतिग्रस्त हो गई है। रेलवे की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है। घायलों को छतिग्रस्त हुए बगियां से निकाला जा रहा है। खबरों के मुताबिक इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत होने गयी है। हालांकि इस बात की पुष्टि रेलवे के अधिकारियों ने नहीं की है। उनका कहना है कि कुछ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं तथा दो लोगों की मौत की खबर निकल कर आ रही। लेकिन इस बात की अभी कोई पुष्टि नहीं हो सकी है। रेलवे की पूरी राहत टीम बचाव में लगी हुई है।

अचानक टक्कर हुई मालगाड़ी एक्सप्रेस से

बहुत बड़ा हादसा हुआ है। निजामबाड़ी के कुछ दूर पहले ट्रेन खड़ी थी। अचानक पीछे से मालगाड़ी ने आकर टक्कर मार दी। हादसा इतना भी भीषण था कि दो बोगी एक दूसरे के ऊपर चढ़ गई। वही मालगाड़ी का एक डिब्बा हवा में ऊपर उठ गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत की होने की चर्चा है। हालांकि अब तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि निकाल कर नहीं आई है। वही हादसे के बाद रेल परिचालक ठप है।

यात्रियों को अचानक लगा पीछे से तेज झटका

यात्रियों का कहना कि हम लोग ट्रेन पर बैठकर बातचीत कर रहे थे। अचानक पीछे से एक तेज झटका लगने की आवाज आई। पीछे देखा तो एक मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। इससे पहले हम समझ पाते भगदड़ का माहौल मच गया। चीखने और चिल्लाने की आवाज आने लगी। हमने पीछे मुड़कर देखा तो तीन बोगियां पूरी तरीके से छतिग्रस्त हो गयी थी।

हादसे के बाद रेल मंत्री अश्विन वैष्णव ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा “एनएफआर जोन में दुर्भाग्यपूर्ण हादसा। बचाव कार्य जारी है। रेलवे, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ एकसाथ मिलकर काम कर रहे हैं। घायलों को अस्पताल में पहुंचाया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।”

Related Articles

Back to top button