मनोरंजन

Vijay Deverakonda के साथ शादी करने वाली हैं Rashmika Mandanna? एक पोस्ट पर कमेंट कर दिया हिंट…

नेशनल क्रश एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। कई बार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को साथ देखा गया जिसके बाद से ऐसी चर्चा है की दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन दोनों ने ही अपने रिलेशनशिप पर कभी भी खुलकर कुछ नहीं कहा। रश्मिका और विजय की शादी की भी खबरें कई बार सामने आ चुकी हैं। अब रश्मिका ने फैन पेज के एक पोस्ट पर कमेंट करके लोगों को अपनी शादी और हसबैंड से जुड़ा एक हिंट दिया है।

आपको बतादें, सोशल मीडिया पर एक फैन पेज ने पोस्ट शेयर किया था जिसमें रश्मिका का हसबैंड कैसा होना चाहिए इसे लेकर कई क्वालिटी बताई गई थी। साथ ही उसमे ये भी लिखा था कि, उनका हसबैंड वीडी (विजय देवरकोंडा) की तरह होना चाहिए। उस पोस्ट पर रश्मिका ने एक ऐसा कमेंट किया है जिसे देखकर फैंस को लग रहा है कि वो विजय से शादी करेंगी।

रश्मिका ने किया कमेंट:-

फैन पेज के पोस्ट पर रश्मिका मंदाना ने कमेंट करते हुए लिखा की- ‘ये बहुत सही है.’ रश्मिका के इस कमेंट के बाद से फैंस को लग रहा है कि वो विजय से शादी करने वाली हैं।

Related Articles

Back to top button