मनोरंजन

Kareena Kapoor Troll : बेबो को सता रहा है बढ़ती उम्र का डर, लोगो ने कहाँ – फोटोशॉप की क्या जरुरत !

Kareena Kapoor : बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘क्रू’ आखिरकार रिलीज हो चुकी है। फिल्म को शुरुआती तौर पर समीक्षकों और दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म में तब्बू, करीना कपूर और कृति सेनन मुख्य भूमिकाओं में हैं। अभिनेत्री की तिकड़ी ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। अब फिल्म की सफलता का आनंद लेते हुए अभिनेत्री करीना कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर साझा की है, जिसे लेकर उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है।  

बॉलीवुड की ओजी दिवा के रूप में पहचानी जाने वाली करीना कपूर खान को इस बार आलोचना का सामना करना पड़ा। दरअसल, अभिनेत्री ने हाल ही में, अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ तस्वीरें साझा की, जिसे लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। नेटीजंस का मानना है कि करीना ने खुद को जवान दिखाने के लिए तस्वीर की एडिटिंग की है। 

Kareena Kapoor got trolled a lot for photoshopping, people said - why hide her age?
Kareena Kapoor got trolled a lot for photoshopping, people said – why hide her age?

 करीना कपूर इस तस्वीर में एक ब्रांड का प्रमोशन करती दिखीं है। तस्वीर में अभिनेत्री काफी स्लिम नजर आ रही हैं और उनका चेहरा भी काफी पतला लग रहा है। ऐसे में यूजर्स करीना को खूब ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने ट्रोल करते हुए लिखा, “खुद को छोटी दिखाने की क्या जरूरत है। इंसान की उम्र का बढ़ना कोई गलत बात नहीं है।” दूसरे यूजर ने लिखा, “इन्होंने हमें बेवकूफ समझ लिया है लगता है।” एक और यूजर ने लिखा, “अरे यह तो बहुत ही बुरी तरह से फोटोशॉप किया गया है। झुर्रियां छुपाने की क्या जरूरत है। यह तो उम्र की खूबसूरती है।”  

Kareena Kapoor got trolled a lot for photoshopping, people said - why hide her age?
Kareena Kapoor got trolled a lot for photoshopping, people said – why hide her age?

यह पहली बार नहीं है जब बेबो पर उनकी तस्वीरों को फोटोशॉप करने का आरोप लगा है। कुछ दिनों पहले, उन्होंने कुछ तस्वीरें साझा की थीं, जिसमें नेटिजेंस ने बताया था कि कैसे उनके बगल का दरवाजा भी फोटोशॉप की वजह से अलग लग रहा था।  वहीं बात करें फिल्म की तो ‘क्रू’ में तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन एयर होस्टेस की भूमिका में नजर आई हैं। राजेश ए कृष्णन द्वारा निर्देशित डकैती कॉमेडी फिल्म आज शुक्रवार को स्क्रीन पर रिलीज हुई।

‘क्रू’ में अभिनेता दिलजीत दोसांझ और कपिल शर्मा भी हैं। इसका निर्माण रिया कपूर, अनिल कपूर, एकता आर कपूर और शोभा कपूर ने किया है। 

Related Articles

Back to top button