मनोरंजन

Salman Khan : सलमान खाने के घर के बाहर हुई फायरिंग, अपराधी फरार, जांच में लगी मुंबई पुलिस !

Salman Khan News : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को लेकर एक खबर बाहर आ रही है। कि उनके आवास स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट, के बाहर गोलियां चलने की आवाज़ सुनाई दी हैं। सूत्रों के मुताबिक एक अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार, कई राउंड फायर करके फरार होने में कामयाब हो गया। मौके वारदात पर पुलिस और एटीएस की टीम जांच में जुटी हुई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुबह करीब 5 या 6:00 बजे के आसपास, एक अज्ञात व्यक्ति ने कई राउंड फायर करके घटनास्थल से फरार हो गया है। हालांकि इस फायरिंग में किसी भी तरीके की हानि पहुंचाने की कोई खबर नहीं आ रही है। पुलिस की जांच के मुताबिक अज्ञात व्यक्ति का अभी भी कुछ पता नहीं चल पाया है। एटीएस की टीम जांच में जुटी हुई है। पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक यह कहना है, कि सलमान खान को आए दिन लॉरेन बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी कई बार मिल चुकी है। हालांकि लॉरेंस बिश्नोई अभी जेल में है , लेकिन उसकी गैंग बाहर सक्रिय है और इसके साथ ही गोल्डी बरार भी बाहर है। ऐसे में पुलिस का मानना है कि अभिनेता के घर के बाहर जो भी फायरिंग हुई है वह इसी गैंग के द्वारा की गई है।

इस घटना के बाद अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा को और बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही एटीएस और मुंबई पुलिस की कई टीम अज्ञात व्यक्ति की तलाश एवं जांच में लग गई है। सूत्रों की माने तो इस फायरिंग की घटना के बीच में मुंबई के शिवसेना नेता आनंद दुबे का कहना है, ”चाहे सलमान खान हों या कोई आम आदमी, मुंबई और महाराष्ट्र में कोई भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है. आपने देखा होगा कि हाल ही में गोलीबारी हुई थी मुंबई में और डोंबिवली में एक विधायक पर फायरिंग हुई. आज सुबह सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग हुई. ये कैसी कानून व्यवस्था है? गृह मंत्री, मुख्यमंत्री जी आप कहां हैं?… अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं मंत्री और गृह मंत्री को इस घटना का संज्ञान लेना चाहिए…”

Related Articles

Back to top button