मनोरंजन

आज होगा ‘गजल गायक’ का अंतिम संस्कार, घर पहुंचा ‘पंकज उधास’ का शव..

आज ‘गजल सम्राट’ यानी पंकज उधास पंचतत्व में विलीन होने वाले हैं। सुरों के जादूगर के निधन से हर कोई बेहद दुखी है। सभी नम आंखों से पंकज उधास को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कैंसर की वजह से पंकज उधास का बीते दिन यानी 26 फरवरी को निधन हुआ, उनके निधन की जानकारी उनकी बेटी ने सोशल मीडिया पर दी थी। आज शाम 3 से 5 बजे तक मुंबई में गजल गायक का अंतिम संस्कार होगा।

आवाज के जादूगर ‘पंकज उधास’

दरअसल पंकज उदास में 72 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा उन्होंने बचपन से ही गाना शुरू कर दिया था और अपने सपने को छोड़कर गायकी से पंकज ने अपनी एक अलग पहचान बनाई जो अपनी आवाज से हर किसी का दिल जीतने में माहिर थे और उनकी आवाज का जादू हर किसी पर चलता भी था।

Related Articles

Back to top button