मनोरंजन

Pankaj Tripathi Brother in Law : सड़क हादसे में हुई जीजा की मौत, बहन अस्पताल में भर्ती, धनबाद के लिए रवाना हुए पंकज त्रिपाठी

Pankaj Tripathi Brother in Law : बॉलीवुड के अभिनेता पंकज त्रिपाठी को लेकर एक दुखद खबर निकल कर आ रही है। खबरों के मुताबिक पंकज त्रिपाठी की बहन सरिता देवी और जीजा की सड़क हादसे का शिकार हो गए। इस एक्सीडेंट में पंकज त्रिपाठी के जीजा राजेश तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी की मौके पर मौत हो गई। और जबकि उनकी बहन सरिता तिवारी अस्पताल में भर्ती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हादसा धनबाद के निराशा के पास हुआ था। जो जीटी रोड के पास है। इस एक्सीडेंट में पंकज त्रिपाठी के बहनोई एवं जीजा राजेश तिवारी की मौत हो गई। जबकि बहन सरिता तिवारी एसएनसीयू हॉस्पिटल में भर्ती है, हालत गंभीर बताई जा रही है। खबरों के मुताबिक इस यह हादसा शनिवार को शाम 4:00 बजे के करीब हुआ था।

पूरी तरीके से छतिग्रस्त हुई कर

रिपोर्ट के मुताबिक पंकज त्रिपाठी की बहन सरिता तिवारी और जीजा राजेश तिवारी गोपालगंज से वेस्ट बंगाल के लिए जा रहे थे। जहां पर निराशा मार्केट पहुंचने से पहले ही उनका दर्दनाक एक्सीडेंट हो गया। एक्सीडेंट की वजह एक गाड़ी से दूसरी गाड़ी भिड़ंत की वजह बताई जा रही है। इस एक्सीडेंट में गाड़ी पूरी तरीके से छतिग्रस्त हो गई।

आईसीयू में भर्ती है पंकज त्रिपाठी की बहन

इस घटना के बाद गाड़ी पूरी तरीके से छतिग्रस्त हो गई। जबकि मौके वारदात पर पंकज त्रिपाठी के जीजा राजेश तिवारी की मौत हो गई और उनकी बहन सरिता तिवारी एसएनसीयू हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती हैं। जहां पर डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताई है।

रेलवे के जीएम ऑफिस में करते थे नौकरी

पंकज त्रिपाठी के जीजा राजेश तिवारी रेलवे में कर्मचारी थे। जिनकी ड्यूटी जीएम ऑफिस में थी। छुट्टी के दौरान अपने घर गोपालगंज के लिए रवाना हो गए थे। जब वह वापस आ रहे थे ,तभी यह दुर्घटना हुई इस हादसे के बाद संभावना जताई जारिक पंकज त्रिपाठी धनबाद जा सकते हैं। इस घटना के बाद पंकज त्रिपाठी के घर में मातम को माहौल छाया हुआ है।

आपको बता दे पंकज त्रिपाठी की हालिया रिलीज हुई फिल्म मर्डर मुबारक थी। जिसमें वह मल्टी स्टार के साथ काम करते हुए नजर आए थे। इस फिल्म में हमें करिश्मा कपूर, संजय कपूर जैसे कलाकार देखने को मिले थे। इससे पहले अभिनेता पंकज त्रिपाठी की फिल्म “मैं हूं अटल” रिलीज हुई थी।

Related Articles

Back to top button