मनोरंजन

‘बिग बॉस ओटीटी’ विनर एल्विश यादव के खिलाफ केस दर्ज, यू-ट्यूबर को दी थी जान से मारने की धमकी

यू-ट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव के खिलाफ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में गुरुग्राम के सेक्टर 53 पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हुआ है. दरअसल, सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो कुछ लोगों के साथ मिलकर एक लड़के के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं एल्विश यादव के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 149, 323, 506 के तहत मामला दर्ज हुआ है. दरअसल, यू्ट्यूबर मैक्सटर्न (सागर ठाकुर) ने एल्विश पर ये आरोप लगाया है कि उन्होंने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है. उनका ये भी कहना है कि वो अकेले थे और एल्विश बहुत सारे लोगों के साथ आए थे.

एल्विश के खिलाफ किया था पोस्ट

दरअसल, हाल ही में सागर ने एल्विश के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था. उसके बाद उनके पोस्ट पर जवाब देते हुए एल्विश ने कहा था कि ‘भाई तू दिल्ली ही रहता है, सोचा याद दिला दूं.’ बाद में सागर ने व्हाट्सऐप चैट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया था, जिसके अनुसार एल्विश यादव ने उन्हें गुरुग्राम बुलाया था. मारपीट का वीडियो जैसे ही सामने आया, सोशल मीडिया पर बड़े ही तेजी के साथ फैल गया. उसके बाद एल्विश का नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड करना लगा और अब उनके खिलाफ केस दर्ज हो गया है.

Related Articles

Back to top button