कारोबार

Lucknow : दर्दनाक हादसा, सिलेंडर फटने से दंपती समेत 5 लोगों की मौत

राजधानी लखनऊ के काकोरी स्थित हाता हजरत साहब इलाके में मंगलवार रात एक दो मंजिला इमारत में आग लग गई। आग लगते ही सिलेंडर में धमाका हुआ। जिसमें एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। आग और सिलेंडरों में धमाकों की घटना इतनी भयानक थी कि कमरे की छत व दीवारें ढह गईं।

आग ने विकराल रूप धारण कर लिया

मिली जानकारी के मुताबिक, हाता हजरत साहब निवासी मुशीर अली जरदोजी का काम करने के साथ पटाखे का भी व्यापार करते थे। जिसके चलते उनके घर में पटाखे रखे थे। मंगलवार देर रात अचानक से उनके मकान की दूसरी मंजिल पर आग लग गई। कुछ ही देर में आग पटाखों तक पहुंच गई और फिर आग ने विकराल रूप धारण कर लिया देखते ही देखते सिलेंडरों में तेज धमाका हुआ।

कढ़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला

धमाका इतना भयानक था कि, पूरा इलाका दहल उठा और दूर तक लोगों को इसकी आवाज सुनाई पड़ी। जब तक मकान के भीतर के लोग बाहर निकल पाते तब तक आग पूरे मकान में फैल गई। लोगों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मदद के लिए दौड़ पड़े और पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की एक गाड़ी ने कढ़ी मशक्कत के बाद घायलों को किसी तरह बाहर निकाला और करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया।

चारों की हालत गंभीर

आग में झुलसे चार लोगों को रेस्क्यू कर ट्रामा में भर्ती कराया गया है। इन चारों की हालत गंभीर है। सीएफओ मंगेश कुमार ने बताया कि, आग कैसे लगी, इसका पता अभी नहीं चल सका है। ऐसी आशंका है कि आग या तो शार्ट-सर्किट के चलते लगी थी या गैस सिलेंडर में लीकेज से हादसा हुआ। आपको बतादें, हादसे के वक्त परिवार के आठ लोग एक कमरे में मौजूद थे। वहीँ एक व्यक्ति दूसरे कमरे में था।

Related Articles

Back to top button