बड़ी खबरविदेश

ट्रंप की डेडलाइन पर ईरान का पलटवार- 1.4 करोड़ ईरानी जान देने को तैयार, राष्ट्रपति पेजेश्कियन बोले- “मैं भी कुर्बानी को तैयार”

मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध अब विनाशकारी मोड़ पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान को दी गई होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) खोलने की डेडलाइन मंगलवार रात समाप्त हो रही है। इस अल्टीमेटम के जवाब में ईरान ने पीछे हटने के बजाय आर-पार की जंग का ऐलान कर दिया है।

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर की। उन्होंने दावा किया, “अब तक 14 मिलियन से अधिक गर्वित ईरानियों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने हेतु पंजीकरण कराया है। मैं भी ईरान के लिए अपना प्राणों की आहुति देने के लिए समर्पित रहा हूं, हूं और रहूंगा।”

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन में कहा था कि मंगलवार रात 8 बजे से पहले होर्मुज स्ट्रेट नहीं खुला तो वो ईरान में तबाही का दरवाजा खोल देंगे।

खबर अपडेट हो रही है…

Related Articles

Back to top button