देशबड़ी खबर

वडोदरा में विकास का मेगा शो, 35 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का पीएम मोदी ने किया शुभारंभ

वडोदरा: गुजरात के वडोदरा में PM मोदी का मेगा शो शुरू हो गया है। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी को सुनने के लिए हजारों लोग पहुंचे हैं। पीएम मोदी यहां Gen-Z के साथ संवाद कर रहे हैं। बता दें कि वडोदरा में ‘नमो फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम हो रहा है, यहां PM मोदी का जोरदार स्वागत भी किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा में कार्यक्रम में 35,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।

वडोदरा के हर एक नागरिक को हृदय से बहुत-बहुत बधाई: PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा, “थोड़ी देर पहले यहां देश के विकास से जुड़े हजारों करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। इस विकास पर्व में आप सभी ने जिस सेवाभाव से पूरे वडोदरा शहर में स्वच्छता से स्वागत अभियान चलाया है, इसके लिए मैं वडोदरा के हर एक नागरिक को हृदय से बहुत-बहुत बधाई देता हूं और उनकी सराहना करता हूं।”

पीएम ने कहा, “मैं विकसित भारत की यात्रा को और गति देने के लिए आया हूं। मैं कल एक वीडियो देख रहा था और मेरा सीना चौड़ा गया कि वाह ये मेरा वडोदरा है।”

पीएम मोदी ने कहा, “महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी का ये मैदान, अलग-अलग फील्ड में काम करने वाले सभी साथियों का साथ और विकास का ये उत्सव, यहां सबकुछ एक साथ हो रहा है।”

फ्रेट कॉरिडोर 7-8 साल तक लटका रहा, हमने फाइलों को गति दी: PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा, “देश में काम करने की संस्कृति और शक्ति बदली है। फ्रेट कॉरिडोर 7-8 साल तक लटका रहा। 2014 के पहले फाइलें अटकती, लटकती और भटकती थीं। 2014 के बाद हमने फाइलों को गति दी।”

नए फूफा चिल्लाएंगे कि ट्रक वालों का क्या होगा?: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, “फ्रेट कॉरिडोर से किसानों को जबरदस्त फायदा हुआ। नाराज फूफा को फ्रेट कॉरिडोर की आलोचना का काम मिल गया। अब नाराज फूफा को नया काम मिल गया। नए फूफा चिल्लाएंगे कि ट्रक वालों का क्या होगा?”

पीएम ने मैन्युफैक्चरिंग की बात की

पीएम मोदी ने कहा, “मैंने देश के सामने विकसित भारत की जिन सप्त धाराओं का विजन रखा है, उसमें एक धारा मैन्युफैक्चरिंग की भी है और वडोदरा शहर इसकी ताकत अच्छे से जानता भी है, समझता भी है। शिक्षा, कौशल और इंडस्ट्री का कोलैब कैसे होता है, वडोदरा 150 सालों से इसका प्रतिबिंब है। अब तो ये शहर देश के पहले ‘मेड इन इंडिया’ मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट के लिए भी जाना जा रहा है। C-295 की पहली फ्लाइट यहां का आसमान देख चुका है। मैं वडोदरा के लोगों को ये गौरव पाने के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं।”

भारत में रेल वहां भी पहुंच रही है जहां इतने दशकों तक नहीं पहुंची: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, “फ्रेट कॉरिडोर के साथ-साथ अब भारत में रेल वहां भी पहुंच रही है जहां इतने दशकों तक नहीं पहुंची थी। गुजरात हो, मध्य प्रदेश हो, महाराष्ट्र हो, यहां जो आदिवासी क्षेत्र हैं, वे भी इस परियोजना के द्वारा रेल से जुड़ रहे हैं। पहले की सरकार में बजट में 1-2 ट्रेनों की घोषणा होती थी और उसके भी साल भर ढोल पीटे जाते थे जबकि आज देश में साल भर एक के बाद एक नई ट्रेनें चलाई जा रही हैं। आजभी इस कार्यक्रम में कई नई ट्रेनें शुरू हुई हैं…”

Related Articles

Back to top button