10 लाख दीपों से रोशन होंगे काशी के अर्धचंद्राकार घाट

वाराणसी। योगी सरकार देव दीपावली को ऐतिहासिक और भव्य बनाने की तैयारियों में जुट गई है। प्रांतीय मेला के रूप में घोषित देव दीपावली 5 नवंबर को मनाई जाएगी। इस पर वाराणसी के घाटों को 10 लाख से अधिक दीपों से रोशन किये जाने की योजना है। इनमें से करीब एक लाख दीप गाय के गोबर से बने होंगे। यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। देव दीपावली पर दीपों की माला पहने हुए काशी के अर्धचंद्राकार घाटों की अलौकिक व अद्भुत छटा दिखाई देगी। देव दीपावली के अनुपम दृश्य को देखने बड़ी संख्या में देशी और विदेशी मेहमान काशी आते हैं। देव दीपावली पर लेजर शो और ग्रीन आतिशबाजी भी होगी।
सरकार व जनसहभागिता से प्रज्ज्वलित होंगे दीप
योगी सरकार और जनसहभागिता से 10 लाख से अधिक दीप घाटों, तालाबों और कुंडों पर जगमगाते दिखेंगे। विश्वविख्यात देव दीपावली को योगी सरकार द्वारा प्रांतीय मेला घोषित किये जाने के बाद इसे और अधिक भव्य स्वरूप मिल गया है। संयुक्त निदेशक (पर्यटन) दिनेश कुमार ने बताया कि देव दीपावली पर 10.10 लाख दीपों से गंगा के घाट रोशन किये जाएंगे। इनमें से कुछ डिजाइनर दीप भी होंगे। इनमें से एक लाख दीप गाय के गोबर से बने होंगे। इसके अलावा घाटों की साफ-सफाई होगी और गंगा किनारे के ऐतिहासिक घाटों को फसाड लाइट और इलेक्ट्रिक लाइट से रोशन किया जाएगा।
1 से 4 नवंबर तक होगा गंगा महोत्सव
पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक ने बताया कि देव दीपावली से पहले 1 से 4 नवंबर तक राजघाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम “गंगा महोत्सव” का आयोजन होगा। इसमें स्थानीय कलाकारों को वरीयता दी जाएगी। इसके अलावा चेत सिंह घाट पर लेजर शो के माध्यम से काशी से जुड़ी धार्मिक कथाएं दिखाई जाएंगी। गंगा पार रेत पर प्रदूषण रहित ग्रीन आतिशबाजी का भी शो किया जाएगा, जो पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देगा। देव दीपावली पर इस अनोखी छटा को देखने बड़ी तादाद में देश-विदेश से पर्यटक काशी आते हैं। देव दीपावली पर होटल, गेस्ट हाउस, नाव, बाजरा, बोट, क्रूज सभी फुल हो जाते हैं।
Your thoughts are always so well-organized and presented.
This was easy to follow, even for someone new like me.
Great points, well supported by facts and logic.
You clearly know your stuff. Great job on this article.
I appreciate how genuine your writing feels. Thanks for sharing.
Posts like this are why I keep coming back. It’s rare to find content that’s simple, practical, and not full of fluff.
I’ll be sharing this with a few friends.
I’ll definitely come back and read more of your content.
Posts like this are why I keep coming back. It’s rare to find content that’s simple, practical, and not full of fluff.
I appreciate the real-life examples you added. They made it relatable.
This was so insightful. I took notes while reading!
I love how practical and realistic your tips are.
I think OmegleTV video chat platform is more user-friendly than others.
What a great resource. I’ll be referring back to this often.
This was so insightful. I took notes while reading!
Sharjah and Chairman of the Board of Trustees of the Emirates Scholar Center for Research and Studies