मनोरंजन

Hamare Baarah Movie: अन्नू कपूर की फिल्म ‘Hamare Baarah’एक बार फिर विवादों में, कोर्ट ने लगाया प्रतिबंध, मेकर्स की मुस्किले बड़ी ..

बॉलीवुड के विवादित फिल्म ‘Hamare Baarah’ पर दोबारा सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी। आपको बता दे कि पिछले हफ्ते ही इस फिल्म को रिलीज करने के लिए कोर्ट ने आदेश दे दिया था। लेकिन कुछ मामलों के चलते इस पर रोक फिर से रोक लगा दी गई। 7 जून को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली फिल्म में अपनी बोल्ड कहानी और जनसंख्या वृद्धि के मुद्दे को दर्शाने के लिए विवादों में घिरी है। इसमें कुरान के आयत को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है। और जनसंख्या वृद्धि में मुसलमान को दोषी ठहराया गया। सांप्रदायिक तनाव से बचने के लिए देश के कई हिस्सों में, इस फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। रिलीज पर रोक लगने के बाद मेकर्स की मुश्किलें बढ़ गई है।

फिल्म के रिलीज के लिए तब तक रोक लगा दी गयी है। जब तक इस फिल्म में आपत्तिजनक सीन और डायलॉग हटा नहीं दिए जाते। सर्वोच्च न्यायालय ने कहा “उच्च न्यायालय के समक्ष याचिका के निपटारे तक संबंधित, फिल्म का प्रदर्शन स्थगित रहेगा।”

अन्नू कपूर की फिल्म की समीक्षा के लिए मुस्लिम समुदाय की एक व्यक्ति सहित स्वतंत्र व्यक्तियों की तीन सदस्य समिति के गठन का निर्देश दिया था। कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर लगी रोक हटा दी थी, और निर्माता को सोशल मीडिया से ट्रेलर हटाने का निर्देश दिया था। फिल्म के रिलीज 14 जून तक चल गई थी।

अन्नू कपूर ने अपनी फिल्म के कलाकारों और चालक दल को सोशल मीडिया पर बलात्कार और मौत की धमकियां मिलने के बाद मुंबई पुलिस से सुरक्षा का अनुरोध किया। अभिनेता ने वीडियो में कहा कि “फिल्म महिला सशक्तिकरण की वकालत करती है और महिलाओं के अधिकारों की बात करती है। पहले फिल्म देखें और फिर अपना फैसला दें। लोगों को सोशल मीडिया पर अपनी बात कहने की आजादी है, लेकिन उन्हें गाली नहीं देनी चाहिए। गाली न दें या जान से मारने की धमकी न दें। हम इन चीजों से नहीं डरेंगे।”

Related Articles

Back to top button