देश

Lucknow News: लखनऊ के अकबरपुर इलाके में थोड़ फोड़ चालू, इलाके में तनाव पूर्ण माहौल !

Lucknow News :लखनऊ के अकबरपुर के इलाके में तोड़े जा रहे मकान। दरसल कुकरेल रिवर फ्रंट के दायरे में आए मकान को सोमवार को सुबह 7:00 बजे से तोड़े जाने का सिलसिला शुरू हो गया। इस कार्रवाई के दौरान परिवार वसंत कुंज में मिले नए घर के लिए अकबरनगर से पलायन करने लग गए थे। इस दौरान अकबरपुर नगर का माहौल बहुत ही तनावपूर्ण रहा है। लोग जगह-जगह भीड़ में खड़े नाराज दिख रहे हैं। जिसके कारण कुछ देर के लिए तोड़फोड़ रोक दी गई थी। इस अभियान की कमान लखनऊ के विकास प्राधिकरण के वीसी डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी ने संभाल रखी है।

निर्माण तोड़ने के लिए रविवार रात को ही पोकलैंड अकबरपुर पहुंच गए थे। वीसी डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी ने पुलिस अफसर के साथ गली-गली मार्च कर आवंटियों से वसंत कुंज के नए घरों पर कब्जा लेने और अकबरनगर के पुराने घर खाली करने की अपील की थी। उधर एलडीए ने जिन परिवारों को एक-एक और जिनके दो-दो मकान आवंटियों किए गए थे। उनका पूरा विवरण होर्डिंग के जरिए प्रदर्शित किया है।

इसमें आवंटी के नाम सहित पूरा विवरण है रविवार को अकबरनगर में पूरे दिन लाउडस्पीकर से परिवार को मकान खाली करने के लिए अनाउंसमेंट किया गया था। सोमवार से दो शिफ्ट के मकानों को दुकानों को तोड़ने का अभियान शुरू होगा पहली शिफ्ट सुबह 7 से 12 तक और दूसरी शिफ्ट 3 से 8:00 बजे तक चलेगी।

Related Articles

Back to top button