देश

2G Spectrum Scam : बरी किये जाने वाले CBI की अपील को कोर्ट ने किया स्वीकार, मई में होगी सुनवाई !

2G स्पेक्ट्रम घोटाले में एक नया माला सामने आया है। जहाँ पर इस घोटाले में पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा के साथ अन्य कंपनी को बरी किये जाने के मामले में सीबीआई की अपील को दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंजूर कर लिया है। आपको बता दे की विशेष अदालत ने ए राजा के साथ अन्य कंपनी को 2017 में 2G स्पेक्ट्रम घोटाले में बरी कर दिया था।

2G Spectrum Scam: Court Accepts CBI's Appeal for Review
2G Spectrum Scam: Court Accepts CBI’s Appeal for Review

दिल्ली उच्चा न्यायालय के न्यायमूर्ति दिनेश कुमार शर्मा ने कहा की सीबीआई द्वारा पेश किये दलील और सामग्री के आधार पर इस बात की मंजूरी देना अनिवार्य है। कोर्ट ने इस मामले की नजीकी से जांच के आदेश सीबीआई को दे दिए है। इसके साथ ही कोर्ट ने इसे विस्तार से सुनवाई होने के आदेश जारी किये है। कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई मई में होने दिशा निर्देश तय कर दिए है।

2G स्पेक्ट्रम घोटाला क्या था ?

2G स्पेक्ट्रम घोटाला अब तक सबसे बड़ा देश का घोटाला मन जाता है। इस घोटाले से देश के आर्थिक इस्थिति पर काफी प्रभाव पड़ा था। सीबीआई ने इस मामले में पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा के साथ अन्य कंपनी पर आरोपी होने के कारण गिरफ्तार कर लिया गया था। इस स्पेक्ट्रम घोटाले का पर्दाफास 2010 में हुआ था, जिसकी कुल कीमत 1 लाख 76 हज़ार करोड़ बताई जा रही थी।

Related Articles

Back to top button