देशबड़ी खबर

‘कोई फर्क नहीं पड़ता, अपनी पार्टी बनाएंगे, नीतीश खत्म हो चुके हैं ‘, JDU से निकाले जा

पटना: जनता दल यूनाइटेड से निकाले जाने के बाद मोकामा के विधायक अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया सामने आ गई है। अपने पहले रिएक्शन में उन्होंने पार्टी पर जमकर निशाना साधा है साथ ही कहा कि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। अनंत सिंह ने दावा किया जेडीयू अगले चुनाव में 10 सीटों तक सिमट कर रह जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार के बाद अब पार्टी खत्म हो चुकी है। जिन लोगों ने उन्हें पार्टी से निकाला है, उनकी हैसियत का पता भी आने वाले चुनाव में चल जाएगा।

अपनी पार्टी बनाएंगे

अनंत सिंह से जब यह पूछा गया कि जनता दल यूनाइडेट से बाहर होने के बाद अब वह किस पार्टी में जाएंगे? इस सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि वह अपनी पार्टी बनाएंगे। अनंत सिंह ने कहा- ‘हम अपनी पार्टी बनाएंगे, हम काहे बताएं कि कहां जाएंगे।’

अनंत सिंह ने कहा कि वह चाहते थे कि उन्हें पार्टी से निकाल दिया जाए। उन्होंने नीतीश कुमार और जेडीयू के मौजूदा हालात पर भी सवाल उठाया। अनंत सिंह ने कहा कि पार्टी में अब कुछ बचा। पार्टी पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है।

अनंत सिंह से जब यह पूछा गया कि क्या वह इस मुद्दे पर नीतीश कुमार से बात करेंगे? इस पर अनंत सिंह ने कहा कि जरूरत पड़ने पर बात करेंगे लेकिन पार्टी कुछ बचा नहीं है। उन्होंने नीतीश कुमार की सेहत का जिक्र किया और कहा कि उनकी तबीयत खराब रहती है। उनके बाद अब इस पार्टी का कोई भविष्य नहीं रह गया है।

Related Articles

Back to top button