देशबड़ी खबर

BJP ने MLC चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, बिहार-यूपी में प्रत्याशियों का ऐलान

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी की ओर से जारी सूची में दोनों राज्यों के लिए चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।

विधान परिषद चुनाव को लेकर दोनों राज्यों में राजनीतिक दलों की तैयारियां तेज हैं। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार बिहार और उत्तर प्रदेश समेत चार राज्यों में विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान 23 अक्टूबर 2026 को होगा। मतगणना 27 अक्टूबर को की जाएगी।

BJP

बिहार में आठ सीटों पर होना है चुनाव

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए चुनाव होना है। इनमें चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू होनी है और उम्मीदवार 6 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे।

BJP1

यूपी में भी विधान परिषद की सीटों पर चुनाव

उत्तर प्रदेश में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की 11 विधान परिषद सीटों पर चुनाव होना है। इनमें पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। यहां मतदान 23 अक्टूबर को प्रस्तावित है।

भाजपा की ओर से उम्मीदवारों की सूची जारी किए जाने के बाद संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में चुनावी गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button