उत्तर प्रदेश

UP Health Transfer: यूपी में 8 चिकित्साधिकारियों के तबादले, वाराणसी से अयोध्या और लखनऊ तक बदले CMS

लखनऊ: उत्तर प्रदेश शासन के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य सेवाओं के प्रशासनिक ढांचे में बदलाव करते हुए आठ चिकित्साधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार कई सरकारी अस्पतालों में तैनात वरिष्ठ परामर्शदाताओं को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नई तैनाती में वाराणसी, अयोध्या, शामली, गोंडा, उन्नाव, हरदोई और लखनऊ के प्रमुख सरकारी अस्पताल शामिल हैं।

वाराणसी में दो अस्पतालों को मिले नए CMS

आदेश के अनुसार डॉ. सत्य प्रकाश मिश्र को पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय, वाराणसी का मुख्य चिकित्सा अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वह अभी तक इसी अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर कार्यरत थे।

वहीं डॉ. प्रवीण रंजन मिश्र को लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय, रामनगर, वाराणसी का मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया है। वह इससे पहले इसी अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता थे।

शामली और अयोध्या में भी बदली कमान

डॉ. मनोज कुमार अखौरी को जिला संयुक्त चिकित्सालय, शामली का मुख्य चिकित्सा अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वह अब तक इसी अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

इसी तरह डॉ. अजय मोहन भास्कर को श्रीराम चिकित्सालय, अयोध्या का नया मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया है। वह वर्तमान में इसी अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर तैनात थे।

गोंडा और उन्नाव में भी नई तैनाती

शासन के आदेश के मुताबिक डॉ. शम्भू दयाल को जिला महिला चिकित्सालय, गोंडा का मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया है। वह पहले इसी अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर कार्यरत थे।

वहीं डॉ. प्रमोद कुमार दोहरे को 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय, बीघापुर, उन्नाव का मुख्य चिकित्सा अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वह भी इसी चिकित्सालय में वरिष्ठ परामर्शदाता के रूप में तैनात थे।

हरदोई के 100 शैय्या अस्पताल को भी मिला नया CMS

डॉ. अनिल कुमार शुक्ला को 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय, हरदोई का मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया है। वह इससे पहले इसी अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

लोकबंधु अस्पताल लखनऊ की जिम्मेदारी डॉ. अमिताभ श्रीवास्तव को

आदेश में डॉ. अमिताभ श्रीवास्तव की भी नई तैनाती की गई है। वह अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, लखनऊ के पद पर स्थानांतरणाधीन थे।

अब उन्हें लोकबन्धु श्री राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय, लखनऊ का मुख्य चिकित्सा अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

सभी अधिकारियों को तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश

शासन ने तबादला आदेश जारी करते हुए सभी संबंधित चिकित्साधिकारियों को उनकी नई तैनाती वाले स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

इन तबादलों के बाद प्रदेश के कई प्रमुख राजकीय चिकित्सालयों में प्रशासनिक स्तर पर नई कमान संभाली जाएगी।

Related Articles

Back to top button