उत्तर प्रदेश

दुबग्गा में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र के हरदोई रोड पर केके प्लाजा लॉन के पास उस वक्त अफरातफरी मच गई जब  एक भयानक सड़क दुर्घटना हो गई। दरसअल एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों के अनुसार, दुर्घटना में शामिल कार का चालक पुलिस विभाग का सब-इंस्पेक्टर है। उसकी कार इतनी तेज रफ्तार से जा रही थी कि टक्कर के बाद बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। युवकों को बचाने के लिए आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तीनों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अस्पताल ले जाने से पहले ही मौत हो चुकी थी।

Related Articles

Back to top button