देशबड़ी खबर

Karnataka CM : DK शिवकुमार होंगे कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री, सीएम सिद्धारमैया आज 3 बजे देंगे इस्तीफा

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। DK शिवकुमार कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री होंगे। बेंगलुरु में सीएम आवास पर मंत्रियों के साथ ब्रेकफास्ट मीटिंग में उन्होंने इसकी घोषणा की। उन्होंने मंत्रियों को अपने इस फैसले की जानकारी दी।

दोपहर तीन बजे सिद्धारमैया लोकभवन जाएंगे। वह राज्यपाल ऑफिस को अपना इस्तीफा सौंपेंगे क्योंकि इस समय कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत बेंगलुरु में नहीं हैं। वह इस समय मध्य प्रदेश के इंदौर में हैं। कहा जा रहा है कि उनके कोई रिश्तेदार बीमार हैं, जिसको देखने के लिए वो यहां पहुंचे हैं।

CM सिद्धारमैया की नाश्ते पर हुई बैठक के बाद कर्नाटक के मंत्री HK पाटिल ने कहा, “मुख्यमंत्री 3 बजे इस्तीफ़ा देंगे। CM सिद्धारमैया ने कहा कि हम DK शिवकुमार को नया CM बनाएंगे, वही CM बनेंगे।”

Related Articles

Back to top button