देशबड़ी खबर

भारत-कनाडा की मजबूत साझेदारी: 2030 तक 50 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य, रक्षा संवाद शुरू, पश्चिम एशिया संकट पर साझा की चिंता

नई दिल्लीः भारत और कनाड़ा ने वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 50 अरब डॉलर तक बढाने तथा रक्षा सहयोग को और मजबूत बनाने के लिए भारत-कनाड़ा रक्षा संवाद शुरू करने का निर्णय लिया है। दोनों देशों ने आर्थिक क्षेत्र में सहयोग को पुख्ता करने पर भी सहमति व्यक्त की है। उन्होंने पश्चिम एशिया की स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कूटनीति और बातचीत से मुद्दों के समाधान पर जोर दिया है। दोनों देशों ने आतंकवाद, उग्रवाद और कट्टरपंथ को मानवता के लिए साझा और गंभीर चुनौती माना है।

MUSKAN DIXIT (29)

पीएम मोदी ने भारत की चार दिन की यात्रा पर आये कनाड़ा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ सोमवार को यहां द्विपक्षीय वार्ता के बाद संयुकत वक्तव्य में यह बात कही। उन्होंने कहा कि कनाड़ा और भारत का लोकतान्त्रिक मूल्यों में अटूट विश्वास है और दोनों देश विविधता को पूरी तरह मान्यता देते हैं। उन्होंने कहा कि मानवता की भलाई हमारा साझा विजन है जो हमें हर क्षेत्र में आगे बढने की प्रेरणा देता है।

MUSKAN DIXIT (30)

प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों ने इस साझा विजन को आगे बढाने और अपनी साझेदारी को अगले स्तर तक ले जाने के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमने वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 50 अरब डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य रखा है। दोनों देशों ने आर्थिक संभावनाओं को पूरा फायदा उठाने के लिए व्यापक आर्थिक सहयोग साझेदारी को जल्द ही अंतिम रूप देने का भी निर्णय लिया है। पीएम मोदी ने कहा कि कनाड़ा के पेंशन फंडों ने भारत में 100 अरब डॉलर का निवेश किया है जिससे भारत की विकास यात्रा में उनके गहरे विश्वास का पता चलता है।

Related Articles

Back to top button