विदेश

‘मैं पीएम मोदी की तरह Cool नहीं हूं…’, G-7 सम्मेलन में बोले डोनाल्ड ट्रंप

फ्रांस के एवियन शहर में G-7 शिखर सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। इस सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत दुनियाभर के प्रमुख देशों के राष्ट्राध्यक्ष शिरकत कर रहे हैं। बुधवार को इस सम्मेलन पर सभी की निगाहें टिकीं हुई हैं क्योंकि सम्मेलन में पीएम मोदी और ट्रंप के बीच द्विपक्षीय बैठक होने वाली है। इस बैठक में मिडिल ईस्ट के हालात से लेकर ट्रेड डील तक पर चर्चा होने की उम्मीद है। हालांकि, बैठक से पहले ही डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम नरेंद्र मोदी के लिए बड़ा बयान दिया है और उनकी तारीफ की है।

जानकारी के अनुसार, फ्रांस में आयोजित G-7 सम्मेलन में बुधवार को लंच के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच मुलाकात हुई। इस मुलाकात के दौरान ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी शांत और संयमित हैं, मैं मोदी की तरह शांत नहीं हूं। ट्रंप ने कहा- ट्रंप ने कहा- मोदी Calm and Cool हैं, मैं मोदी की तरह Cool नहीं हूं।

Related Articles

Back to top button