
उत्तिष्ठ सेवा संस्थानम के प्रो. शारदा प्रसाद तिवारी मेमोरियल ट्रस्ट और काव्योम फाउंडेशन के तत्त्वावधान में आयोजित युवा खेल महोत्सव में वॉलीबॉल, बैडमिंटन तथा क्रिकेट का सेमीफाइनल का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि दिव्यागंजन आयुक्त प्रो. हिमांशु शेखर झा उपस्थित रहे।
प्रो. हिमांशु शेखर झा ने बताया कि युवा भारत का नेतृत्व कर्ता है, इसलिए युवाओं को इस प्रकार के आयोजनों में आकर खेलों को बढ़ावा देना चाहिए। विशिष्ट अतिथि प्रवीण सिंह ने कहा कि खेल हमारे शरीर को युवा बनाए रखने में उपयोगी है, हम खेलों को अपने दिनचर्या में अवश्य लाएं।
अतिथियों का धन्यवाद प्रो. मंजुला उपाध्याय ने किया। संयोजिका प्रो. सीमा पाण्डेय, डॉ. रमेश त्रिपाठी, योगेश तिवारी, डॉ. बीएन पाठक, अमन, हरि ओम, अभय तिवारी, अनुभव, आर्यन, आकाश सहित 300 लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आज मैराथन दौड़ का आयोजन होना है जिसके मुख्य अतिथि अवनीश सिंह सदस्य विधान परिषद, विशिष्ट दुर्गेश त्रिपाठी राष्ट्रीय अध्यक्ष, विकास सिंह उपनिदेशक मेरा भारत होंगे।




