उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

ग्रीन कमांडो स्पर्धा के विजेता पुरस्कृत

जनभागीदारी से सशक्त होगा पर्यावरण संरक्षण: डॉ. आर. पी. सिंह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा 13 मई से 31 मई 2026 तक संचालित ऑनलाइन ‘ग्रीन कमांडो’ अभियान के विजेताओं को आज सम्मानित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए जनमानस और संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था।

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. आर. पी. सिंह ने बोर्ड सदस्य श्री भिखारी प्रजापति एवं श्री राजेन्द्र पाल के साथ विजेताओं को पुरस्कार राशि, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान करके सम्मानित किया।

व्यक्तिगत श्रेणी में श्री प्रवीण कुमार को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, जिन्हें ₹10,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। श्री हरकीरत सिंह एवं श्री अनिकेत गुप्ता क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय उपविजेता रहे, जिन्हें ₹5,000 तथा ₹3,000 की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया।

कम्युनिटी श्रेणी में पर्यावरण सेना इंडिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि क्लाइमेट पर चर्चा तथा इंस्टीट्यूट फॉर वाटर एंड क्लाइमेट इनिशिएटिव्स को क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय उपविजेता घोषित किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. आर. पी. सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में स्थायी और व्यापक परिवर्तन तभी संभव हैं, जब समाज के सभी वर्ग सक्रिय रूप से इसमें सहभागिता करें। उन्होंने कहा कि ग्रीन कमांडो अभियान ने नागरिकों और संस्थाओं को पर्यावरण हित में ठोस कदम उठाने के लिए प्रेरित किया है तथा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से अनेक प्रेरणादायक प्रयास सामने आए हैं।

Related Articles

Back to top button