उत्तर प्रदेश

सुभासपा ने जारी की मीडिया पैनलिस्ट की सूची, अनिल राजभार और पियूष मिश्रा को बनाया राष्ट्रीय प्रवक्ता

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने संगठन को नई ऊर्जा देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पार्टी के मुखिया और यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार के कैबिनेट मंत्री ओपी राजभार ने बुधवार को मीडिया में पार्टी का पक्ष रखने के लिए राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर प्रवक्ता की सूची जारी कर दी है।

मंत्री ओपी राजभर ने कहा कि यह टीम पार्टी की विचारधारा, नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी। आगामी चुनावी तैयारियों और संगठनात्मक विस्तार में ये प्रवक्ता और पैनलिस्ट सक्रिय रूप से काम करेंगे।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, चयनित पैनलिस्ट और प्रवक्ताओं को विभिन्न जिलों, महानगरों और बूथ स्तर पर पार्टी की बात को मजबूती से रखने की जिम्मेदारी दी गई है। सूची में शामिल नामों की विस्तृत जानकारी जल्द ही सार्वजनिक किए जाने की संभावना है।यह फैसला सुभासपा को आगामी राजनीतिक घटनाक्रम में बेहतर संचार और संगठनात्मक मजबूती प्रदान करेगा।

Related Articles

Back to top button